फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth commits suicide by making call at home in Haryana s Gurugram

घरवालों के सामने की सुसाइड: युवक ने घर पर की वीडियो कॉल, फिर फांसी लगाकर दी जान, बेबस परिजन करते रहे मिन्नतें

Wed, 16 Aug 2023 10:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 16 Aug 2023 10:59 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि साहिल सेक्टर-38 में पीजी में रहता था। स्थायी नौकरी की तलाश में वह मानसिक तनाव से जूझ रहा था। वह घर वालों से फोन पर मरने की बात करता था।

विज्ञापन
Youth commits suicide by making call at home in Haryana s Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में जीएसटी विभाग में अस्थायी तौर पर काम करने वाले हिसार निवासी साहिल ने मंगलवार को परिजनों के सामने वीडियो कॉल पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह कई दिनों से मानसिक तनाव से ग्रस्त था। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि साहिल सेक्टर-38 में पीजी में रहता था। स्थायी नौकरी की तलाश में वह मानसिक तनाव से जूझ रहा था। वह घर वालों से फोन पर मरने की बात करता था। मंगलवार को जब साहिल ने घर बात करने के लिए वीडियो कॉल की वह उस समय भी तनाव में था। वीडियो कॉल पर ही उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बेबस घरवाले उससे ऐसा न करने की मिन्नतें करते रहे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed