{"_id":"641087ac2cc7ae6ddf04b1f3","slug":"youth-beaten-to-death-during-quarrel-police-arrested-one-accused-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: झगड़े के दौरान युवक की पीटकर हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: झगड़े के दौरान युवक की पीटकर हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Tue, 14 Mar 2023 08:11 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 14 Mar 2023 08:11 PM IST
सार
मृतक की शिनाख्त सुनील सिंह के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सुनील फुटपाथ पर रहकर छोटा-मोटा काम करता था। सोमवार को उसकी कूड़ा बीनने वाले दो युवक अक्षय और माची से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मध्य दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में सोमवार को दो लड़कों ने अपने दोस्त की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त काठगोदाम, उत्तराखंड निवासी सुनील सिंह (34) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस ने राजस्थान निवासी पूरनलाल गेमती उर्फ अक्षय को गिरफ्तार कर लिया है। इसके दूसरे साथी माची की पुलिस को तलाश है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर उसके दूसरे साथी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर करीब 1.40 बजे डीबीजी रोड थाना पुलिस को सूचना मिली कि डीसीएम मॉल के पास एक युवक खून से लथपथ पड़ा है। खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुनील नामक युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त सुनील सिंह के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सुनील फुटपाथ पर रहकर छोटा-मोटा काम करता था। सोमवार को उसकी कूड़ा बीनने वाले दो युवक अक्षय और माची से झगड़ा हो गया। इन लोगों ने सुनील के सिर पर भारी डंडा मारा, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अक्षय को दबोच लिया। अब पुलिस माची की तलाश कर रही है।