फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth beaten to death during quarrel police arrested one accused

Delhi: झगड़े के दौरान युवक की पीटकर हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 14 Mar 2023 08:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Mar 2023 08:11 PM IST
सार

मृतक की शिनाख्त सुनील सिंह के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सुनील फुटपाथ पर रहकर छोटा-मोटा काम करता था। सोमवार को उसकी कूड़ा बीनने वाले दो युवक अक्षय और माची से झगड़ा हो गया।

विज्ञापन
Youth beaten to death during quarrel police arrested one accused
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में सोमवार को दो लड़कों ने अपने दोस्त की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त काठगोदाम, उत्तराखंड निवासी सुनील सिंह (34) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस ने राजस्थान निवासी पूरनलाल गेमती उर्फ अक्षय को गिरफ्तार कर लिया है। इसके दूसरे साथी माची की पुलिस को तलाश है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर उसके दूसरे साथी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब 1.40 बजे डीबीजी रोड थाना पुलिस को सूचना मिली कि डीसीएम मॉल के पास एक युवक खून से लथपथ पड़ा है। खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुनील नामक युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त सुनील सिंह के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सुनील फुटपाथ पर रहकर छोटा-मोटा काम करता था। सोमवार को उसकी कूड़ा बीनने वाले दो युवक अक्षय और माची से झगड़ा हो गया। इन लोगों ने सुनील के सिर पर भारी डंडा मारा, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अक्षय को दबोच लिया। अब पुलिस माची की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed