फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now robot will park your car, Know how

अब रोबोट पार्क करेगा आपकी कार, जानिए कैसे

Wed, 17 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 17 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Now robot will park your car, Know how
रोबोट - फोटो : अमर उजाला

मल्टीलेवल कार पार्किंग में  रोबोट से पार्किंग की पूरी व्यवस्था किए जाने की एसीईओ के समक्ष एक कंपनी ने प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


प्रस्तुति के मुताबिक, कार को लिफ्ट में पहुंचाने के बाद रोबोट उसे फ्लोर तक ले जाएगा। कार पार्क कर टोकन ऑटोमेटिक तरीके से कार मालिक को मिल जाएगी।

एसीईओ डॉ अरुणवीर के सामने कंपनी एचजेडटीसी प्राइवेट लिमिटेड ने इंटेलिजेंट रोबोटिक साइट मैनेजमेंट और ऑटोमेशन्स की प्रस्तुति दी।

कंपनी के प्रमुख दिनेश गुप्ता ने बताया कि भूमिगत और अपर मल्टीलेवल पार्किंग दोनों ही रोबोट से की जा सकती है। इसके तहत लिफ्ट में कार खड़ी कर दी जाती है।

 लिफ्ट के जरिये ही रोबोट कार को उस फ्लोर पर ले जाता है, जहां कार पार्क करनी होगी। रोबोट एक सॉफ्टवेयर के जरिये संचालित होता है। 

एक लिफ्ट में एक साथ ले जाई जा सकती है 150 से 200 कार

Now robot will park your car, Know how
दिल्ली- गुड़गांव एक्सप्रेसवे जाम - फोटो : ANI

सॉफ्टवेयर में कार संबंधित जानकारी डाल दी जाती है, जिसके जरिये रोबोट को जानकारी मिलती है कि कार कहां पार्क करनी है।

लिफ्ट केबाहर निकलते ही कार मालिक को ऑटोमेटिक तरीके से टोकन मिल जाएगा। 25 मंजिल पार्किंग  तक इस रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

एक लिफ्ट में 150 से 200 कार  एक साथ ले जाई जा सकती है। एक रोबोट कुछ ही मिनटों में 50 से 60 कार पार्क करने की क्षमता रखता है।

पूरा प्रोजेक्ट सौर ऊर्जा से चलाया जा सकता है। एसीईओ ने कहा कि तकनीक काफी अच्छी है। सीईओ के आने के बाद इस मामले पर उनसे विचार-विमर्श किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed