अब रोबोट पार्क करेगा आपकी कार, जानिए कैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्टीलेवल कार पार्किंग में रोबोट से पार्किंग की पूरी व्यवस्था किए जाने की एसीईओ के समक्ष एक कंपनी ने प्रस्तुति दी।
प्रस्तुति के मुताबिक, कार को लिफ्ट में पहुंचाने के बाद रोबोट उसे फ्लोर तक ले जाएगा। कार पार्क कर टोकन ऑटोमेटिक तरीके से कार मालिक को मिल जाएगी।
एसीईओ डॉ अरुणवीर के सामने कंपनी एचजेडटीसी प्राइवेट लिमिटेड ने इंटेलिजेंट रोबोटिक साइट मैनेजमेंट और ऑटोमेशन्स की प्रस्तुति दी।
कंपनी के प्रमुख दिनेश गुप्ता ने बताया कि भूमिगत और अपर मल्टीलेवल पार्किंग दोनों ही रोबोट से की जा सकती है। इसके तहत लिफ्ट में कार खड़ी कर दी जाती है।
लिफ्ट के जरिये ही रोबोट कार को उस फ्लोर पर ले जाता है, जहां कार पार्क करनी होगी। रोबोट एक सॉफ्टवेयर के जरिये संचालित होता है।
एक लिफ्ट में एक साथ ले जाई जा सकती है 150 से 200 कार
सॉफ्टवेयर में कार संबंधित जानकारी डाल दी जाती है, जिसके जरिये रोबोट को जानकारी मिलती है कि कार कहां पार्क करनी है।
लिफ्ट केबाहर निकलते ही कार मालिक को ऑटोमेटिक तरीके से टोकन मिल जाएगा। 25 मंजिल पार्किंग तक इस रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
एक लिफ्ट में 150 से 200 कार एक साथ ले जाई जा सकती है। एक रोबोट कुछ ही मिनटों में 50 से 60 कार पार्क करने की क्षमता रखता है।
पूरा प्रोजेक्ट सौर ऊर्जा से चलाया जा सकता है। एसीईओ ने कहा कि तकनीक काफी अच्छी है। सीईओ के आने के बाद इस मामले पर उनसे विचार-विमर्श किया जाएगा।