फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man who came to save his uncle was shot in Malviya Nagar

बेखौफ बदमाशों का आतंक: दिल्ली में आधी रात को चली गोली, चाचा को बचाने आया युवक घायल

Wed, 04 Sep 2024 08:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 04 Sep 2024 08:35 PM IST
सार

दिल्ली के मालवीय नगर में चाचा को बचाने आए युवक को गोली मार दी। चाचा का उसके दोस्तों से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। मालवीय नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
young man who came to save his uncle was shot in Malviya Nagar
गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दक्षिण जिले के मालवीय नगर स्थित कालू सराय के लोग मंगलवार रात को गोली चलने की आवाज से दहशत में आ गए। गोली अपने चाचा राहुल को बचाने आए युवक विकास को लगी है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पीड़ित के चाचा राहुल का उसके सोनीपत, हरियाणा निवासी दोस्तों से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद में ही गोलीबारी की घटना हुई है। मालवीय नगर थाना पुलिस वारदात के एक दिन बाद भी किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि गोली चलने की ये घटना मंगलवार रात करीब ९.३० बजे कालू सराय में हुई है। अपने परिवार के साथ कालू सराय इलाके में रहने वाला घायल विकास(२६) रहता है और निजी कम्पनी में मार्केटिंग का काम करता है।
विज्ञापन


विकास के चाचा राहुल ने बताया कि उसका सोनीपत में रहने वाले अनीस के साथ पैसों के लेन देन को लेकर विवाद चल रहा है। तीन सितम्बर को अनीस अपने दोस्त रितिक और एक अन्य के साथ कालू सराय राहुल के पास आया हुआ था। जहां राहुल और अनीस के बीच पैसों को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद के दौरान ही विकास वहां पहुंच गया। विकास चाचा राहुल और अनीस के बीच हो रहे विवाद में बीच बचाव करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात पर अनीस को गुस्सा आ गया और उसके दोस्तों ने विकास की पिटाई कर दी। आरोपियों ने पिस्तौल निकाली और विकास पर फायरिंग कर दी। विकास घायल हो गया, जिसके बाद आरोपी अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए। राहुल ने विकास को अस्पताल पहुंचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी।


मालवीय नगर थाना पुलिस ने राहुल के बयान पर मामला दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराध और एफएसएल टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया है। मौके से एक कारतूस, एक खोल और अन्य सामान जब्त किया गया है। घटना स्थल से आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed