फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man was stabbed to death in a quarrel that broke out after an argument

दिल्ली में युवक की चाकू गोदकर हत्या: पहले एक लड़के से हुआ झगड़ा, थप्पड़ मारा तो आरोपी ने चाकू से किए वार

Mon, 01 Jun 2026 06:44 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 01 Jun 2026 06:44 PM IST
सार

मॉडल टाउन की एमसीडी कॉलोनी में रविवार रात साहिल नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कहासुनी के बाद आशु उर्फ लाला ने हमला किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Young man was stabbed to death in a quarrel that broke out after an argument
युवक की चाकू गोदकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मॉडल टाउन के एमसीडी कॉलोनी में रविवार रात दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय में संविदा पर काम करने वाले एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त तोमर कॉलोनी बुराड़ी निवासी 25 साल के साहिल के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कहासुनी के दौरान लालबाग के रहने वाले एक युवक ने उसपर हमला किया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर भागे हुए आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक साहिल अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ बुराड़ी इलाके में रहता था। उसका परिवार कुछ दिन पहले ही बुराड़ी में रहने आया था। इससे पहले वह मॉडल टाउन के एमसीडी कॉलोनी में रहते थे। उसके पिता सुरेंद्र एमसीडी में सेनेटरी विभाग में निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि रविवार रात मॉडल टाउन थाना पुलिस को विनायक अस्पताल से एक युवक को चाकू लगने के बाद भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने घायल साहिल को मृत घोषित कर दिया है। मृतक के सीने, पीठ और गर्दन पर चाकू से वार के कई घाव थे। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

छानबीन में पता चला कि उसके दो दोस्त शिव और शुभम उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर आए थे। पूछताछ में पता चला कि घटना एमसीडी कॉलोनी में हुई है। चश्मदीद गवाह शिव ने बताया कि लालबाग का रहने वाला आशु उर्फ लाला ने उसपर चाकू से हमला किया। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। पुलिस को घटनास्थल से करीब सौ मीटर दूर एक जगह पर वारदात में इस्तेमाल खून से सना चाकू मिल गया। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है। 

साहिल के पिता ने बताया कि घटना से पहले वह घर पर था। किसी ने उसे फोन कर बुलाया था। उसके बाद उन्हें चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। शुरुआती जांच में पता चला कि घटनास्थल पर वह दोस्तों से बातचीत कर रहा था इस दौरान किसी बात पर साहिल की आरोपी से कहासुनी हो गई। साहिल ने उसे थप्पड़ मार दिया। उसके बाद आरोपी ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed