फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man was shot dead by gang in Delhi

दिल्ली में गैंगवार: अलीपुर इलाके में दिनदहाड़े चली गोलियां, एक की मौत और एक घायल; गोंगी गैंग से संपर्क

Mon, 22 Apr 2024 06:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 22 Apr 2024 06:01 PM IST
सार

दिल्ली में गैंगवार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, दूसरे को तीन गोली लगी हैं। घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
young man was shot dead by gang in Delhi
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीपुर इलाके में सोमवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने थाने के घोषित बदमाश नरेंद्र उर्फ ढीलू को गोलियों से भून दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी में उनके एक साथी तरुण के पैर में तीन गोलियां लगी हैं। इनके तीसरे साथी अमित ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। नरेंद्र को आधा दर्जन से अधिक गोली मारी गई हैं। 

विज्ञापन


शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक अलीपुर थाने के घोषित बदमाश था और वह गोगी गैंग के संपर्क में था। पुलिस ने गैंगवार की आशंका से इंकार नहीं किया है। पुलिस को टिल्लू गैंग के बदमाशों पर वारदात को अंजाम देने का शक है। अलीपुर थाना पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक नरेंद्र उर्फ ढीलू धूलिया कॉलोनी अलीपुर में रहता था और वह अपना टाटा ऐस(माल ढोने वाला वाहन) चलाता था। घायल तरुण भी इसी इलाके में रहता था और नरेंद्र के साथ काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे अलीपुर थाना पुलिस को मिनी स्टेडियम के नजदीक नेहरु एंक्लेव, दयाल मार्केट अलीपुर में गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि मृतक अपने साथियों के साथ टाटा ऐस पर बैठा था। इसी दौरान दो बाइक पर चार बदमाश वहां पहुंचे और इनपर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। बदमाशों ने करीब एक दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं। नरेंद्र उर्फ ढीलू को छह सात गोलियां गोलियां लगी थीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


जबकि घायल तरुण उर्फ छोला को पुलिस ने सत्यवादी राजा हरिशचंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। छानबीन में पता चला कि अलीपुर निवासी अमित इनके साथ ही मौजूद था, जो गोलीबारी के दौरान वहां से भाग गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2017 में उसपर लूटपाट और 2019 में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। वह अलीपुर थाने का घोषित बदमाश था। जांच के दौरान पुलिस को नरेंद्र का गोगी गैंग से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। इस वजह से पुलिस को गैंगवार का शक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed