{"_id":"cb55e4aa2ac040eaf6cf7450ddc0836b","slug":"young-man-suicides-fighting-with-his-wife-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी रूठकर मायके गई तो युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी रूठकर मायके गई तो युवक ने की आत्महत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 14 Nov 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव के वजीराबाद गांव में रहने वाले ऑटो चालक ने पत्नी के रूठ कर मायके जाने पर बुधवार को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। सुशांत लोक थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की।
विज्ञापन
वजीराबाद गांव में रहने वाला राजबीर (28) ऑटो चला कर अपना परिवार चलाता था। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। किसी बात को लेकर उसका दो दिन पहले पत्नी से विवाद हो गया था।
विज्ञापन
इस पर पत्नी रूठकर मायके चली गई। इससे परेशान होकर उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सुशांतलोक थाना प्रभारी के अनुसार, छानबीन के दौरान पता चला है कि राजबीर का पत्नी के साथ किसी तरह का विवाद हो गया था। जिसके मायके चले जाने के कारण उसने आत्महत्या की है। उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन