फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man shot in old dispute in Gautam Buddha Nagar

Greater Noida: पुराने विवाद में युवक को कार सवार लोगों ने मारी गोली, लाठी-डंडों से पीटा; अस्पताल में भर्ती

Wed, 19 Feb 2025 10:16 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर (ग्रेटर नोएडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर (ग्रेटर नोएडा) Published by: श्याम जी. Updated Wed, 19 Feb 2025 10:16 PM IST
सार

गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर में एक युवक को गांव के ही एक अन्य व्यक्ति ने गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी है। आरोप है कि आरोपी ने गोली मारने के बाद भी पीड़ित पर अपने साथियों के साथ डंडों से पीटा।

विज्ञापन
Young man shot in old dispute in Gautam Buddha Nagar
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के सरकपुर गांव में बुधवार रात एक युवक को गांव के ही एक अन्य व्यक्ति ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल होकर जमीन पर गिर गया। गोली युवक के पेट में लगी है। आरोप है कि आरोपी ने गोली मारने के बाद भी पीड़ित पर अपने साथियों के साथ डंडों से पीटा। परिजनों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


पीड़ित के पिता नरेश उर्फ लीलू ने बताया कि उसका 22 साल का बेटा सागर बुधवार शाम अपने घर के सामने सड़क पर खड़ा था, तभी गांव का एक युवक अपनी कार लेकर वहां से गुजर रहा था। आरोप है कि कार सवार युवक ने उसके बेटे के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद आरोपी अपने परिवार के चार लोगों और दो अज्ञात के साथ पीड़ित के घर पहुंचा। आरोप है कि कुछ आरोपियों के हाथों में हथियार और अन्य के हाथों में डंडे थे। 
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने बताया कि एक आरोपी ने उसके बेटे सागर पर गोली चला दी। गोली उसके बेटे के पेट में लगी है। आरोप है कि परिजन जब उसे बचाने दौड़े तो अन्य लोगों ने करीब पांच राउंड हवाई फायरिंग की, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित के पिता का आरोप है कि गोली लगने के बावजूद बेटा सागर को जिंदा देखकर आरोपियों ने डंडे से पीटना शुरू कर दिया। गांव के अन्य लोगों के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी भाग गए। घायल को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले दोनों पक्षों के बच्चों में विवाद हुआ था। तब ग्रामीणों ने समझौता करा दिया था, लेकिन तभी से ही आरोपी पक्ष उनसे रंजिश मान रहे है। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed