फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man shot himself in leg to trap his relative In Delhi

साजिश की ये कहानी फिल्मी है: रिश्तेदार को फंसाने के लिए अपनी टांग में गोली मारी, वारदात में दोस्त की भी मदद ली

Sun, 24 Sep 2023 11:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 24 Sep 2023 11:25 PM IST
सार

पुलिस ने छानबीन की तो साजिश से पर्दा उठ गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी वसीम (29), भाई फहीम (32) और दोस्त साहिबाबाद निवासी साहिल (23) को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा व खोखा बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Young man shot himself in leg to trap his relative In Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में रिश्तेदार को फंसाने के लिए युवक ने भाई व दोस्त के साथ मिलकर साजिश रची और खुद की टांग पर ही गोली मार ली। बाद में पुलिस से शिकायत में आरोपी ने गोली मारने के लिए रिश्तेदार वसीम उर्फ भूरा का नाम ले लिया। पुलिस ने छानबीन की तो पूरी साजिश से पर्दा उठ गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी वसीम (29), भाई फहीम (32) और दोस्त साहिबाबाद निवासी साहिल (23) को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा व खोखा बरामद किया गया है।

विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि 21 सितंबर की रात को ज्योति नगर थाना पुलिस को कर्दमपुरी इलाके से एक युवक को गोली मारने की खबर मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल को जीटीबी अस्पताल ले जाने का पता चला। घायल वसीम के भाई फहीम ने बताया कि वह भाई को अस्पताल लाया है। रंजिश में उनके रिश्तेदार भूरा ने गाेली मारी है। जांच में पता चला कि भूरा पर गोली चलाने के आरोप में चंद ही दिनों पूर्व वसीम जेल से बाहर आया है। पुलिस ने शक के आधार पर फहीम से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने भूरा को फंसाने की पूरी कहानी पुलिस के आगे उगल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फहीम ने बताया कि दोनों भाइयों ने दोस्त साहिल के साथ मिलकर साजिश रची। ऐसे स्थान का चयन किया गया, जहां सीसीटीवी कैमरा नहीं था। बाद में एक गली में भूरा को पकड़कर वसीम ने फहीम से तमंचा लेकर खुद की टांग पर गोली मार ली। भूरा किसी तरह वहां से भाग गया। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने वसीम, फहीम के अलावा इनके दोस्त साहिल को साहिबाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed