फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man shot himself due to a dispute with his wife in Greater Noida

पत्नी से अनबन में युवक ने दी जान: पहले दोनों ने खाया खाना, रात 2.30 बजे गोली मारकर की खुदकुशी; की थी लव मैरिज

Thu, 26 Jun 2025 06:55 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 26 Jun 2025 06:55 PM IST
सार

मृतक की मां और पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि युवक पहले किसी मामले में जेल जा चुका था। पुलिस की ओर से इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक के पास पिस्टल कहां से आई।

विज्ञापन
Young man shot himself due to a dispute with his wife in Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के दादरी के रायपुर बांगर गांव के पास लाल बिल्डिंग फ्लैट के बाहर बुधवार रात एक युवक ने पारिवारिक तनाव के चलते खुद को गोली मार ली। गोली युवक के सिर में लगी, जिसे गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के जौचना गांव निवासी ऋषभ (24) के रूप में हुई है। वह लाल बिल्डिंग स्थित फ्लैट में किराए पर अपनी पत्नी के साथ रह रहा था।

विज्ञापन

परिजन के मुताबिक, दो साल पहले ऋषभ ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से वह रायपुर बांगर गांव के पास लाल बिल्डिंग फ्लैट में किराये के मकान में पत्नी के साथ रह रहा था। इन दिनों कुछ काम नहीं होने के कारण बेरोजगार था। इस कारण पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। बुधवार रात खाना खाने के बाद पति और पत्नी दोनों सोने के लिए चले गए थे। रात करीब ढाई बजे उसने फ्लैट के बाहर जाकर पिस्टल से खुद के सिर में गोली मार ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के वक्त उसकी पत्नी फ्लैट के अंदर सो रही थी। गोली की आवाज और हंगामा सुनकर वह बाहर आई तो पति को खून से लथपथ देखा। कुछ देर बाद पड़ोस के लोग बाहर आए, तो देखा कि युवक जमीन पर लहूलुहान पड़ा था। परिजन आनन-फानन उसे ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं मौके से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। जिस पिस्टल से युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की वह अवैध थी। पुलिस के अनुसार ऋषभ बीते कुछ दिनों से पारिवारिक तनाव से जूझ रहा था।

माता-पिता की हो चुकी है मौत
मृतक की मां और पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि युवक पहले किसी मामले में जेल जा चुका था। पुलिस की ओर से इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक के पास पिस्टल कहां से आई। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद से ही मौत की वजह और पिस्टल की प्रकृति को लेकर सही जानकारी सामने आ सकेगी।

मृतक के परिजनों से बातचीत की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसीपी ग्रेटर नोएडा सौम्या सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के बीच अनबन के कारण आत्महत्या की बात सामने आई है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें- Delhi Fire: 'बेटा अब न बच पाऊंगा, दम घुट रहा...', इतना कहकर कट गया बुजुर्ग पिता का फोन, सुबह बेटे को मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed