फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Fire: 'बेटा अब न बच पाऊंगा, दम घुट रहा...', इतना कहकर कट गया बुजुर्ग पिता का फोन, सुबह बेटे को मिली लाश

Wed, 25 Jun 2025 07:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 25 Jun 2025 07:00 PM IST
सार

हादसे के बाद फोन पर बेटे ने पिता से कहा कि वह बराबर वाली बिल्डिंग में चले जाएं, लेकिन पिता ने बताया कि वहां जाने का कोई रास्ता नहीं है। टिन शेड की वजह से सारे रास्ते बंद हैं। इसके बाद पिता का फोन कट गया। आंखों में आंसू लिए धर्म सिंह पिता को बार-बार कॉल करता रहे।

विज्ञापन
Dilip Singh who lost his life in accident had called his son after fire
Delhi Fire News - फोटो : X @ANI

बेटा दम घुट रहा है, अब नहीं बच पाऊंगा...। हादसे में अपनी जान गंवाने वाले 62 साल के दिलीप सिंह के बस ये ही आखिरी शब्द थे। आग लगने के समय वह चौथी मंजिल स्थित शेड में मौजूद थे। हादसे के बाद वह वहीं फंस गए। शाम करीब 7.40 बजे उन्होंने अपने बेटे को कॉल करके बताया कि इमारत में आग लग गई है और वह फंस गए हैं।

Dilip Singh who lost his life in accident had called his son after fire
Delhi Fire News - फोटो : X @ANI

बेटे ने पिता से कहा कि वह बराबर वाली बिल्डिंग में चले जाएं, लेकिन पिता ने बताया कि वहां जाने का कोई रास्ता नहीं है। टिन शेड की वजह से सारे रास्ते बंद हैं। इसके बाद पिता का फोन कट गया। आंखों में आंसू लिए धर्म सिंह पिता को बार-बार कॉल करता रहे, लेकिन दिलीप सिंह का फोन नहीं उठा। वह बुरी तरह घबरा गए।

Dilip Singh who lost his life in accident had called his son after fire
Delhi Fire News - फोटो : X @ANI

धर्म सिंह ने वहीं फैक्टरी के पास रहने वाले पंडितजी को कॉल किया और हालात देखकर आने के लिए कहा। पंडितजी वहां पहुंचे तो पूरी इमारत में आग फैल चुकी थी। इसके बाद नोएडा में अपनी कंपनी में मौजूद धर्म सिंह भागे-भागे फैक्टरी पहुंचे। हालात देखकर उसके होश उड़ गए। सुबह उनके पिता की लाश ही फैक्टरी से निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip Singh who lost his life in accident had called his son after fire
Delhi Fire News - फोटो : X @ANI

मूलरूप से बिहार के रहने वाले धर्म सिंह ने बताया कि उसका परिवार मोहन गार्डन, उत्तम नगर इलाके में रहता है। परिवार में पिता दिलीप सिंह के अलावा मां सुमित्रा, भाई सौरव और बहन डिंपल हैं। दोनों भाई प्राइवेट नौकरी करते हैं। इनके पिता पिछले सात-आठ साल से टिशू पेपर की फैक्टरी में नौकरी करते थे।


विज्ञापन
Dilip Singh who lost his life in accident had called his son after fire
Delhi Fire News - फोटो : X @ANI

वह रविवार को ही घर आते थे। रात के समय वह चौथी मंजिल के टिन शेड में ही सोते थे। धर्म सिंह ने बताया कि मालिक आनंद का कपड़ों के टिशू बनाने का काम है। यह बड़े-बड़े अस्पतालों में सप्लाई होते हैं। आग लगने पर उसके पिता ने निकलने का खूब प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed