{"_id":"6523480108a3b15436016886","slug":"young-man-s-lip-cut-off-for-refusing-to-spit-gutkha-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : गुटखा थूकने से मना करने पर युवक का होंठ काटकर अलग किया, आरोपी फरार, पुलिस तलाश में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : गुटखा थूकने से मना करने पर युवक का होंठ काटकर अलग किया, आरोपी फरार, पुलिस तलाश में
Mon, 09 Oct 2023 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 09 Oct 2023 05:53 AM IST
सार
आरोपी युवक ने पीड़ित के चेहरे पर पहले मुक्का मारा, जिससे उनके दांत टूट गए। उसके बाद पीड़ित के होंठ को दांत से चबा लिया। इससे उनका होंठ कटकर अलग हो गया।
विज्ञापन
demo pic...
विस्तार
वसंत कुंज नॉर्थ इलाके में गुटखा थूकने से मना करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोपी युवक ने पीड़ित के चेहरे पर पहले मुक्का मारा, जिससे उनके दांत टूट गए। उसके बाद पीड़ित के होंठ को दांत से चबा लिया। इससे उनका होंठ कटकर अलग हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित किसी तरह अस्पताल पहुंचे। जहां से पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपेी की तलाश में जुट गई है। घायल की पहचान ओम प्रकाश (54) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मूलत: बिहार के रहने वाले ओम प्रकाश परिवार के साथ महिपालपुर में किराए के मकान में रह रहे हैं। परिवार में पत्नी, एक बेटा और बेटी है। वह मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) में चौकीदारी का काम करते हैं। ओम प्रकाश ने बताया कि वह जिस मकान में रहते हैं उसके केयर टेकर भी हैं। उनके पड़ोस में एक ऑटो चालक रहता है। उसे गुटखा खाने की आदत है। वह उनकी छत पर आकर गुटखा खाता है और इधर उधर थूकता है। वह उसे कई बार मना कर चुके हैं, लेकिन उसने उनकी बातों को अनसुना कर दिया। उन्होंने बताया कि उसकी दूसरी पत्नी उनके मकान में किराये पर रहती है। वह उसी से मिलने के लिए आता है।
विज्ञापन
चार अक्टूबर की सुबह आरोपी छत पर गुटखा थूक रहा था। उनके मना करने पर वह उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। पांच अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे वह काम से घर लौटे। तभी उन्हें रास्ते में आरोपी मिल गया। आरोपी ने दोबारा उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने उनके मुंह पर मुक्का मार दिया, जिससे उनके दांत टूट गए। इससे डरकर वह भागने लगे। आरोपी ने उनका पीछा किया और पकड़ लिया। इसी दौरान आरोपी ने अपने दांतों से ओठ चबा लिया।
विज्ञापन