फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man murdered by stabbing due to rivalry two friends accused

Delhi Crime: रस्सी से बांधकर पहले पिटाई की, फिर पैर की नस काटने के बाद पेट में चाकू मारकर युवक की हत्या

Tue, 24 Sep 2024 07:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 24 Sep 2024 07:00 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में रंजिश की बात सामने आई है। मृतक पर भी गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।

विज्ञापन
Young man murdered by stabbing due to rivalry two friends accused
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मॉडल टाउन के गुड़मंडी इलाके में रविवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। परिवार वालों का आरोप है कि हमलावर उसके दोस्त थे। उन लोगों ने रस्सी से बांधकर पहले पिटाई की, फिर पैर की नस काटने के बाद पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में रंजिश की बात सामने आई है। मृतक पर भी गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त हाफिजुल (24) के रूप में हुई है। वह राजपुरा गुड़मंडी इलाके में रहता था। परिवार में माता-पिता, पत्नी और बहन है। बहन सलमा ने बताया कि हाफिजुल डिलीवरी बॉय था। रविवार रात उसके दोस्तों ने परिवार वालों को बताया कि हाफिजुल पर दो मित्रों ने चाकू से हमला कर दिया है। उसके अन्य दोस्तों ने उसे बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया है। फिर घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। सूचना मिलते ही मां और बहन अस्पताल पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने आरोप लगाया कि हाफिजुल ढाई घंटे तक स्ट्रेचर पर पड़ा रहा, लेकिन किसी डॉक्टर ने इलाज नहीं किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची, तब तक उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि देर रात उन्हें बाड़ा हिंदूराव अस्पताल से एक युवक को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां पता चला कि डॉक्टरों ने हाफिजुल को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

मृतक पर भी दर्ज था गैर इरादतन हत्या का केस
परिवार वालों ने दो लोगोें पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी उसके दोस्त थे, लेकिन किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद हाफिजुल ने उनसे दूरी बना ली थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार वालों ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है, इसके साथ ही मृतक पर भी गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज था। परिवार वालों के मुताबिक पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें हमलावरों को हत्या कर भागते हुए देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed