फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man beaten to death by mob lynching in delhi

दिल्ली में भीड़ ने युवक की पीट-पीटकर मार डाला, निजी अंग पर बंधा मिला बिजली का तार

Sun, 09 Sep 2018 03:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 09 Sep 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
young man beaten to death by mob lynching in delhi
फाइल फोटो
देश की राजधानी के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन इलाके में भीड़ हिंसा का मामला सामने आया है। लोगों की भीड़ ने एक युवक की बेरहमी से पीट पीट कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


भीड़ उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। 

रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है। मरने वाले युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 35 से 40 साल के बीच है। 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जल विहार रेलवे ट्रैक पर कुछ लोगों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने पाया कि युवक की बेरहमी से हत्या कर उसे रेलवे ट्रैक के बीच में फेंक दिया है।
विज्ञापन

युवक को नग्न कर उसके निजी अंग में बिजली का तार बांध मिला। उसके सिर, छाती और हाथ पर गहरे जख्म थे। दो पटरी के बीच काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। 

पुलिस को मौके पर कोई चश्मदीद नहीं मिला है। लेकिन जिस तरह से युवक के साथ मारपीट कर उसके निजी अंगों पर हमला किया गया है इससे पुलिस इसे अवैध संबंध को लेकर हत्या किए जाने की आशंका जता रही है। 

पुलिस ने पास के झुग्गी के लोगों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मरने वाले की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed