{"_id":"5b94ec21867a557eab5abffa","slug":"young-man-beaten-to-death-by-mob-lynching-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में भीड़ ने युवक की पीट-पीटकर मार डाला, निजी अंग पर बंधा मिला बिजली का तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में भीड़ ने युवक की पीट-पीटकर मार डाला, निजी अंग पर बंधा मिला बिजली का तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 09 Sep 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन इलाके में भीड़ हिंसा का मामला सामने आया है। लोगों की भीड़ ने एक युवक की बेरहमी से पीट पीट कर हत्या कर दी।
भीड़ उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है।
रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है। मरने वाले युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 35 से 40 साल के बीच है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जल विहार रेलवे ट्रैक पर कुछ लोगों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने पाया कि युवक की बेरहमी से हत्या कर उसे रेलवे ट्रैक के बीच में फेंक दिया है।

युवक को नग्न कर उसके निजी अंग में बिजली का तार बांध मिला। उसके सिर, छाती और हाथ पर गहरे जख्म थे। दो पटरी के बीच काफी मात्रा में खून फैला हुआ था।
पुलिस को मौके पर कोई चश्मदीद नहीं मिला है। लेकिन जिस तरह से युवक के साथ मारपीट कर उसके निजी अंगों पर हमला किया गया है इससे पुलिस इसे अवैध संबंध को लेकर हत्या किए जाने की आशंका जता रही है।
पुलिस ने पास के झुग्गी के लोगों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मरने वाले की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।