फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man attacks on girl in love case

प्रेमिका ने जड़ा थप्पड़ तो आशिक बना हैवान

Wed, 25 Mar 2015 01:15 PM IST
Updated Wed, 25 Mar 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
young man attacks on girl in love case

नोएडा के एक सिरफिरे आशिक ने 11 वीं की छात्रा को उसकी मां के सामने चाकू मार दिया। उसके सिर के बाल भी काट दिए। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक छात्रा ने छेड़छाड़ के विरोध में तीन दिन पहले युवक को थप्पड़ मार दिया था। बदला लेने की नीयत से युवक ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बिसरख थाना अंतर्गत एक गांव निवासी रीना (16) (परिवर्तित नाम) विजय नगर, गाजियाबाद स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 11 वीं की छात्रा है। मंगलवार दोपहर वह स्कूल से परीक्षा दे कर घर लौटी ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी उसी कॉलोनी में रहने वाले अभिषेक (18) ने मां के मोबाइल पर फोन कर रीना को घर के बाहर भेजने को कहा। मां ने के इनकार करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।

तीन दिन पहले बोला था आई लव यू

young man attacks on girl in love case

मां, रीना को लेकर घर के मेन गेट पर पहुंची। वहां अभिषेक पहले से खड़ा था। जैसे ही दोनों बाहर आए अभिषेक ने चाकू से उसने रीना पर चार-पांच वार कर दिए। उसके सिर के पीछे से बाल काट दिए। विरोध करने पर उसने मां पर भी वार किया। मां के शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। हालांकि तब आरोपी फरार हो गया था।

रीना को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर फिलहाल उसकी हालत स्थिर बता रहे हैं। पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से युवक स्कूल से आते-जाते वक्त छात्रा का रास्ता रोकता था। तीन दिन पहले उसने अपने प्रेम का इजहार किया था।

जिस पर छात्रा ने युवक को थप्पड़ मार दिया। वहीं परिजनों का कहना है कि छह माह पूर्व भी अभिषेक ने छेड़खानी की थी। तब उसे समझा-बुझा कर छोड़ दिया गया था। एसपी ग्रामीण के अनुसार परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed