{"_id":"622f652fbb686c0a1e303b4d","slug":"young-boy-attacked-with-knife-due-to-old-enmity","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से किया हमला, फरार हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से किया हमला, फरार हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 14 Mar 2022 09:24 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 14 Mar 2022 09:24 PM IST
सार
जेजे कालोनी उत्तम नगर निवासी आकाश घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान आरोपी रोहित अपने साथियों के साथ आया, जिससे उसका काफी दिनों के साथ झगड़ा चल रहा है। उसने आकाश की पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर चाकू से हमलाकर फरार हो गए। परिजनों ने घायल युवक को पास के अस्पताल में पहुंचाया है।
विज्ञापन
चाकू से हमला
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के बिंदापुर इलाके में पुरानी रंजिश में एक हमलावर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी और उसे चाकू मारकर फरार हो गए। परिजनों ने घायल युवक को पास के अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
घायल युवक की पहचान जेजे कालोनी उत्तम नगर निवासी आकाश के रूप में हुई है। रविवार को पुलिस को जेजे कालोनी मे एक युवक पर चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल युवक को उसके परिवार वाले अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। घायल युवक आकाश का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
आकाश ने पुलिस को बताया कि इसी इलाके में रहने वाले एक युवक रोहित से काफी दिनों से उसका विवाद चल रहा है। उनके बीच कई बार झगड़ा हो चुका है। रविवार को वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान रोहित अपने दोस्तों के साथ उसके पास आया। सभी ने उसकी पिटाई कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू निकालकर उसपर हमला कर दिया और सभी फरार हो गए। पुलिस फरार रोहित और उसके सहयोगियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन