यूपी सरकार ने रमा रमण को नोएडा अथॉरिटी के चेयरमैन पद से हटाया
यूपी की योगी सरकार ने बुधवार को 20 सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। सीएम के प्रमुख सूचना सचिव नवनीत सहगल और नोएडा अथॉरिटी के चेयरमैन रमा रमण भी हटा दिए गए हैं।
नोएडा के सीईओ दीपक अग्रवाल का भी तबादला कर दिया गया है. इसके साथ ही नोएडा अथॉरिटी चेयरमैन रमा रमण और गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण के वी सी विजय यादव को पद से हटाकर वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक अग्रवाल और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव को हटाकर फिलहाल कोई तैनाती नहीं दी गई है।
इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी
निवेश आयुक्त अमित मोहन प्रसाद को वर्तमान पद के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
बता दें कि मायावती सरकार हो या फिर अखिलेश यादव सरकार सभी पर आईएएस रमा रमण का जादू हमेशा चला। नोएडा, ग्रेटर नोएडा या फिर यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण में चाहे जितने भी बड़े घोटाले हुए हो, लेकिन रमा रमण की कुर्सी बरकरार रही।
यादव सिंह की बहाली में अहम भूमिका निभाने वाले इस अफसर के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।