योगेंद्र यादव की केजरीवाल को चुनौती, मेरी दी सूची गलत साबित करें, सन्यास ले लूंगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वराज अभियान ने रविवार को उत्तम नगर के नवादा मेट्रो स्टेशन के पास शराब की दुकान को बंद करने के लिए जन सुनवाई का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया।
योगेंद्र यादव ने अरविंद केजरीवाल को चुनौती भी दी कि स्वराज अभियान की ओर से दिए गए 399 शराब की दुकानों की सूची को गलत साबित कर दें तो वो राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
जन सुनवाई में नवादा मेट्रो के पास शराब की दुकान बंद करने के लिए उत्तम नगर के लोगों ने एक प्रस्ताव पारित कर दिल्ली सरकार को 11 सितंबर का अल्टीमेटम दिया है।
अगली जन सुवाई 4 सितंबर को मॉडल टाउन में होगी
साथ ही बताया गया कि अगली जन सुवाई 4 सितंबर को मॉडल टाउन में होगी। जन सुनवाई में शामिल स्थानीय नागरिक राकेश ने आरोप लगाया कि उत्तम नगर के मौजूदा विधायक पहले जब पार्षद थे तो ठेके के खिलाफ धरना दिया था। लेकिन, आज इनकी सरकार यहां ठेके खुलवा रही है।
स्वराज अभियान के संस्थापक सदस्य योगेंद्र यादव ने कहा कि लोगों की मर्जी के खिलाफ खोले गए ठेके के खिलाफ उन्होंने अभियान की शुरुआत की है।
जब तक आप सरकार जन विरोधी नीति को वापस नहीं लेती, हम नहीं रुकेंगे। महिलाओं की सुरक्षा और बच्चों के भविष्य के लिए इस लड़ाई को लड़ेंगे।