फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   yogendra yadav challenges kejriwal to prove him wrong or else he will leave politics

योगेंद्र यादव की केजरीवाल को चुनौती, मेरी दी सूची गलत साबित करें, सन्यास ले लूंगा'

Mon, 29 Aug 2016 03:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Aug 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
yogendra yadav challenges kejriwal to prove him wrong or else he will leave politics
योगेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

स्वराज अभियान ने रविवार को उत्तम नगर के नवादा मेट्रो स्टेशन के पास शराब की दुकान को बंद करने के लिए जन सुनवाई का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


योगेंद्र यादव ने अरविंद केजरीवाल को चुनौती भी दी कि स्वराज अभियान की ओर से दिए गए 399 शराब की दुकानों की सूची को गलत साबित कर दें तो वो राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
विज्ञापन


जन सुनवाई में नवादा मेट्रो के पास शराब की दुकान बंद करने के लिए उत्तम नगर के लोगों ने एक प्रस्ताव पारित कर दिल्ली सरकार को 11 सितंबर का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगली जन सुवाई 4 सितंबर को मॉडल टाउन में होगी

yogendra yadav challenges kejriwal to prove him wrong or else he will leave politics
योगेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

साथ ही बताया गया कि अगली जन सुवाई 4 सितंबर को मॉडल टाउन में होगी। जन सुनवाई में शामिल स्थानीय नागरिक राकेश ने आरोप लगाया कि उत्तम नगर के मौजूदा विधायक पहले जब पार्षद थे तो ठेके के खिलाफ धरना दिया था। लेकिन, आज इनकी सरकार यहां ठेके खुलवा रही है।

स्वराज अभियान के संस्थापक सदस्य योगेंद्र यादव ने कहा कि लोगों की मर्जी के खिलाफ खोले गए ठेके के खिलाफ उन्होंने अभियान की शुरुआत की है।

जब तक आप सरकार जन विरोधी नीति को वापस नहीं लेती, हम नहीं रुकेंगे। महिलाओं की सुरक्षा और बच्चों के भविष्य के लिए इस लड़ाई को लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed