फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yogendra Yadav and Prashant Bhushan meeting

योगेंद्र-प्रशांत ने की 2 घंटे तक 'गुप्त' बैठक

Fri, 20 Mar 2015 03:26 PM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 03:26 PM IST
विज्ञापन
Yogendra Yadav and Prashant Bhushan meeting

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण ने बृहस्पतिवार को बंद कमरे में करीब दो घंटे तक पार्टी में चल रही सियासी हलचलों पर चर्चा की। हालांकि दोनों के बीच की बात बाहर नहीं निकल सकी। फिर भी माना जा रहा है कि आगामी राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बारे में रणनीति तैयार की गई।

विज्ञापन


‘आप’ नेता योगेंद्र यादव दोपहर बाद करीब 12:50 बजे सुप्रीम कोर्ट के सामने स्थित प्रशांत भूषण के चैंबर में पहुंचे। इस दौरान भूषण चैंबर में मौजूद थे। दोनों की मुलाकात करीब 3:10 बजे तक चली।
विज्ञापन


इस बीच दोनों ने साथ-साथ लंच भी किया। बैठक खत्म होने के बाद दोनों बाहर निकल गए। दोनों नेताओं ने बैठक के बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया। योगेंद्र यादव ने सिर्फ इतना कहा कि हम दोनों अच्छे दोस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगेंद्र बोले, व्यक्ति विशेष नहीं, आम लोगों की पार्टी है ‘आप’

Yogendra Yadav and Prashant Bhushan meeting

कई दिनों से हमने साथ लंच नहीं किया था। ऐसे में मिलने का कार्यक्रम बना लिया। योगेंद्र ने माना कि ‘आप’ एक व्यक्ति की नहीं, आम लोगों की पार्टी है। हमारे बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी तरह का मतभेद नहीं है।

वहीं, प्रशांत भूषण का कहना था कि बातचीत का खुलासा नहीं किया जा सकता है। हम सभी पार्टी को आगे बढ़ाना चाहते हैं। प्रशांत ने माना कि पार्टी को आगे ले जाने के लिए एडमिरल रामदास का होना बेहद जरूरी है।

उधर, सूत्रों का कहना है कि दोनों की मुलाकात के दौरान पीएसी के फैसले से उपजे सियासी हालात पर चर्चा हुई। साथ ही राष्ट्रीय परिषद की होने वाली बैठक के बारे में रणनीति तैयार की गई। इस मसले पर भी विचार किया गया कि अगर परिषद की बैठक में कोई प्रस्ताव आता है तो उसका सामना किस तरह किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed