फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yogendra Chandolia candidate from North-West Delhi Hans Raj Hans in Lok Sabha elections 2024

Lok Sabha Election: भाजपा ने हंसराज हंस का काटा टिकट, योगेंद्र चंदोलिया को दिया मौका, जानें इनके बारे में

Wed, 13 Mar 2024 09:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 13 Mar 2024 09:30 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर-पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से इस बार हंसराज हंस को टिकट काट दिया है।

विज्ञापन
Yogendra Chandolia candidate from North-West Delhi Hans Raj Hans in Lok Sabha elections 2024
योगेंद्र चंदोलिया और हंसराज हंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में दिल्ली से दो सीटों से उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। 72 उम्मीदवारों के नामों का एलान बुधवार को किया गया। जिसमें पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा और उत्तर-पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया है। यहां हम आपको योगेंद्र चंदोलिया के बारे में बता रहे हैं। 

विज्ञापन

कौन हैं योगेंद्र चंदोलिया
दिल्ली भाजपा में योगेंद्र चंदोलिया जाना पहचाना नाम है। योगेंद्र चंदोलिया 56 वर्ष के हैं। वह दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के चेयरमैन रहे हैं। उत्तरी निगम में महापौर भी रहे हैं। योंग्रेंद्र चंदोलिया करोल बाग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा है। दो बार निगम का चुनाव जीता है। पार्षद भी बने हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं हर्ष दीप मल्होत्रा
भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वी दिल्ली से इस बार हर्ष मल्होत्रा को टिकट दिया है। जिनका पूरा नाम हर्ष दीप मल्होत्रा है। जो दिल्ली भाजपा के महासचिव हैं। इसके अलावा वह पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर रहे हैं। 
 
दिल्ली भाजपा के सक्रिय नेताओं में शामिल हैं। हर्ष मल्होत्रा की पूर्वी दिल्ली पर अच्छी पकड़ है। कई चुनाव भी जीते हैं। साथ ही दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के करीबी भी हैं।अगर शिक्षा की बात करें तो हर्ष मल्होत्रा ने 1984 में दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बी.एससी की और एलएलबी भी की है। 

साल 2012 में हर्ष दीप मल्होत्रा ने पूर्वी दिल्ली के वेलकम कॉलोनी से निगम पार्षद का चुनाव जीता था। इनके पिता का नाम वीके मल्होत्रा है। जो दिल्ली के पूर्व सीएम उम्मीदवार रहे हैं। 2008 को भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में वीके मल्होत्रा को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा था। इनकी मां का नाम कृष्ण मल्होत्रा है।  

विज्ञापन

दिल्ली लोकसभा सीट घोषित उम्मीदवार
1. नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज
2. उत्तर-पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी
3. पूर्वी दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा
4. पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सहरावत
5. पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सहरावत
6. उत्तर पश्चिमी दिल्ली- योगेंद्र चंदोलिया
7. दक्षिणी दिल्ली- रामवीर सिंह बिधूड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed