Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ...yet 80,000 spectators turned up

Delhi NCR News: ...फिर भी 80 हजार दर्शक पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
-एक दिन में करीब 40 हजार कम हुए दर्शक, खरीदारी और खानपान के स्टॉलों पर बनी रही चहल-पहल, कारोबारियों को सप्ताहांत से उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। रविवार को दर्शकों की भारी भीड़ से गुलजार रहे भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में सोमवार को रौनक कुछ कम नजर आई। सप्ताह का पहला कार्यदिवस होने के कारण दर्शकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को करीब 80 हजार लोग मेला देखने भारत मंडपम पहुंचे, जबकि रविवार को यह संख्या करीब 1.20 लाख थी। इस तरह एक दिन में फुटफॉल 40 हजार कम हुआ और दर्शकों की संख्या में लगभग 33 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि, भीड़ कम होने के बावजूद मेले में खरीदारी और कारोबार का माहौल बना रहा। विभिन्न राज्यों के पवेलियन में हस्तशिल्प, सजावटी सामान, कपड़ों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी करते लोग नजर आए। विदेशी पवेलियन में भी दूसरे देशों के उत्पादों को देखने के लिए दर्शक पहुंचे।
विज्ञापन


मेले में परिवारों के साथ युवाओं की भी अच्छी भागीदारी रही। कई लोग खरीदारी के साथ नए उत्पादों और स्टार्टअप की जानकारी लेने पहुंचे। हॉल ऑफ इंस्पिरेशन में उद्यमियों के उत्पादों और तकनीकी नवाचारों ने लोगों का ध्यान खींचा। वहीं, खानपान के स्टॉलों पर भी रौनक बनी रही। लोग परिवार और दोस्तों के साथ विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का स्वाद लेते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed