फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna's water level starts rising, water shortage will go away in Delhi

Delhi : कमी के बाद अब बढ़ने लगा यमुना का जलस्तर, दिल्ली में पानी की किल्लत दूर होने की उम्मीद

Mon, 08 Jul 2024 03:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 Jul 2024 03:11 AM IST
सार

अच्छी बात ये है कि राजधानी में पानी की किल्लत दूर हो जाएगी। जल्द ही वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को जरूरत भर से अधिक पानी यमुना से मिलने लगेगा।

विज्ञापन
Yamuna's water level starts rising, water shortage will go away in Delhi
यमुना नदी file - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है, लेकिन अभी बाढ़ का खतरा नहीं है। अच्छी बात ये है कि राजधानी में पानी की किल्लत दूर हो जाएगी। जल्द ही वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को जरूरत भर से अधिक पानी यमुना से मिलने लगेगा।

विज्ञापन


रविवार को हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे करीब 352 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शनिवार को बैराज से पहली बार यमुना में पूरे दिन करीब 9835 क्यूसेक, पश्चिमी कैनाल में 16510 क्यूसेक व पूर्वी यमुना कैनाल में 3010 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।
विज्ञापन


दिल्ली में मई और जून में पानी की कमी ने लोगों को खूब परेशान किया। झुलसा देने वाले गर्मी में हथिनीकुंड बैराज से दिल्ली को हर दिन करीब 610 मिलियन गैलन पानी ही मिल पाया था। इससे लोगों को पेयजल सहित दूसरी जरूरतों के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, यमुना में पानी कम होने व और ऑक्सीजन स्तर न होने से हजारों मछलियां भी मर गईं थीं। अब पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है, इसलिए हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़ा जा रहा है। एक-दो दिन में दिल्ली में पर्याप्त मात्रा में यमुना में पानी दिखाई देगा।

पिछले साल एक साथ तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा
10 जुलाई, 2023 को हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना में करीब तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इससे 12 जुलाई, 2023 को सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर करीब 207.18 मीटर दर्ज किया गया था और दिल्ली में बाढ़ आ गई थी।

मुंडका हाट से नजफगढ़ सप्लीमेंट्री ड्रेन के बीच 4.5 किमी नाले का होगा निर्माण
किराड़ी क्षेत्र में जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नजफगढ़ सप्लीमेंट्री ड्रेन और मुंडका हाट रेलवे स्टेशन के बीच 4.5 किमी लंबे नाले का निर्माण किया जाएगा। ऐसे में मुख्य ड्रेन के निर्माण से लोगों को बरसात के दिनों में होने वाले जलजमाव से राहत मिलेगी। 


ड्रेन के बनने से तेज बरसात में भी तेजी से जलनिकासी हो सकेगी और इससे किराड़ी विधानसभा के कई कॉलोनियों को राहत मिलेगी। तेज बरसात के दौरान किराड़ी विधानसभा के कई हिस्सों में नालियों के ओवरफ्लो होने से जलनिकासी में समय लगता है और जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती है। इस समस्या को लेकर लोग परेशान थे, जिसपर संज्ञान लेते हुए दिल्ली सरकार ने नजफगढ़ सप्लीमेंट्री ड्रेन और मुंडका हाट रेलवे स्टेशन के बीच 4.5 किमी लंबे मेन ड्रेन को बनवाने का निर्णय लिया है। ड्रेन के निर्माण के बाद कॉलोनियों की नालियों का आउटफॉल इस बड़े नाले के साथ जुड़ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed