फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   yamuna property prices will hike after metro in Grnoida

ये फैसले बदलेंगे यमुना प्रॉपर्टी बाजार का गणित

Fri, 14 Feb 2014 08:40 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 14 Feb 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
yamuna property prices will hike after metro in Grnoida

यमुना प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड मीटिंग में लिए फैसले से जहां यमुना प्राधिकरण क्षेत्र की प्रॉपर्टी छलांग मारेगी, वहीं ग्रेटर नोएडा की तरफ उद्योग आकर्षित होंगे।

विज्ञापन


यमुना प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 20/22 तक मेट्रो पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू करने की खबर ही यहां पर प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ाने के लिए काफी है।

लोगों को यह पता चलते ही कि वहां मेट्रो पहुंच रही है प्रॉपर्टी के दामों को पंख लग जाएंगे। मेट्रो को एक्सप्रेस वे के किनारे जाना है। यमुना प्राधिकरण द्वारा डीपीआर तैयार करने का प्रस्ताव पारित कर देने से ही यह साफ हो गया है कि मेट्रो का वहां जाना तय है।
विज्ञापन


यह भी पढ़े: अथॉरिटी के ये नियम बढाएंगे आपकी परेशानी!
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने उद्योगों को आकर्षित करने के लिए फेस टू में भूमि आवंटन दर घटाकर उद्यमियों के आगे चारा फेंका है। अभी तक वहां पर औद्योगिक जमीन की आवंटन दर 8900 रुपये प्रति वर्ग मीटर थी। जबकि नोएडा में इससे कम दर है।

ऐसे में उद्यमियों का कहना था कि ज्यादा दर पर जमीन लेने फेस टू में क्यों आएं। अब ग्रेनो प्राधिकरण ने इस दर को 2400 रुपये प्रति वर्ग मीटर कम करते हुए 6500 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया है। जिससे उद्योग फेस टू की ओर आकर्षित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed