फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   written slogan Pakistan Zindabad , Love Marriage Dot Com Hack

लिखा पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा, लव विवाह डॉट कॉम हैक

Thu, 24 Dec 2015 10:46 PM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
written slogan Pakistan Zindabad , Love Marriage Dot Com Hack

भारतीय मूल के एक अमेरिकी कारोबारी की लव विवाह डॉट कॉम नामक वैवाहिक साइट बृहस्पतिवार सुबह हैक हो गई। हैकर अब्बास अब्राहम अपने आपको कश्मीरी जेहादी ग्रुप से संबंधित बता रहा है।

विज्ञापन


उसने हैक करने की सूचना गूगल पर डालते हुए उस पेज पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा भी लिखा है। उसने लिखा है कि वह मुस्लिमों की आजादी चाहता है।

अगला साइबर अटैक अटैक सरकारी, शैक्षणिक और कंपनियों की साइट पर करने की धमकी दी है। हैकर अपने आपको पाक साइबर क्रू से संबंधित भी बता रहा है।

साइट पर अब तक लगभग तीन लाख लोग जुड़ चुके हैं

written slogan Pakistan Zindabad , Love Marriage Dot Com Hack

इस सूचना के बाद भारत और अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। इसकी शिकायत गुडग़ांव के सदर थाने के अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय को भी भेजी गई है।


मूलरूप से फरीदाबाद निवासी गौरव अग्रवाल गोल्फ कोर्स रोड स्थित फ्लैट में रहते हैं। वह अमेरिका के न्यूयार्क से बिजनेस करते हैं। बताया गया है कि तनिशा सिस्टम नामक मैनपावर सप्लाई करने वाली कंपनी के प्रेसीडेंट हैं।

उनकी इस साइट पर अब तक लगभग तीन लाख लोग जुड़ चुके हैं। जिनमें भारत के अलावा बड़ी संख्या में एनआरआई हैं। वैवाहिक साइट पर फोटो सहित नंबर भी होता है, ज्यादातर एनआरआई जुड़े हैं ऐसे में इस हैकिंग का बहुत व्यापक असर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों को भेजी

written slogan Pakistan Zindabad , Love Marriage Dot Com Hack

बृहस्पतिवार सुबह जब एक उपभोक्ता ने साइट खोला तो उसे इसके हैक होने की जानकारी मिली। इसकी सूचना तुरंत अग्रवाल तक पहुंची। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों को भेजी।

कंपनी का कार्यालय सोहना रोड स्थित जेएमडी मॉल में भी है, इसलिए यहां की पुलिस को सूचना दी गई है। अग्रवाल ने बताया कि जैसा साइबर सुरक्षा तंत्र माइक्रोसॉफ्ट कंपनी है वैसा ही उन्होंने साइट को लेकर तैयार कर रखा है।

इसके बाद भी इसे हैक किया जाना बहुत ही चिंताजनक है। पुलिस प्रवक्ता हवा सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed