फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   world physiotherapy day special: it helps in easy cure of diseases

बीमारियों के आसान इलाज में सार्थक है फिजिओथेरेपी: डॉ. रिदवाना सनम

Fri, 08 Sep 2017 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 08 Sep 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
world physiotherapy day special: it helps in easy cure of diseases
डॉ० रिदवाना सनम - फोटो : लाल‌ सिंह

8 सितम्बर विश्व में वर्ल्ड फीजिओथेरेपी डे के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। फीजिओथेरेपी मेडिकल साइंस की ऐसी प्रणाली है जिसकी सहायता से जटिल रोगो का इलाज संभव होता है।

विज्ञापन


भारत में इसके प्रति जागरूकता कम होने से बहुत कम लोग इसका फायदा ले पाते हैं। फीजिओथेरेपी में जहाँ एक ओर ऑस्टिओ अथराइटिस (गठिया) और स्पाइनल इंजरी जैसी जटिल बीमारियों का इलाज है वहीं  किसी भी प्रकार का साइड इफ्फेक्ट ना होना इसको आकर्षक बनाता है।
विज्ञापन


वर्ल्ड फीजिओथेरेपी डे के उपलक्ष्य में के० आर० वी० हेल्थकेयर एंड फीजिओथेरेपी की संस्थापक और प्रबंध निदेशक डॉ० रिदवाना सनम का कहना है ही भारत में फीजिओथेरेपी को ले कर लोगो में जागरूकता की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के लगभग 26% वयस्क पूर्ण रूप से सक्षम नहीं है। हमारी जीवन शैली दिन प्रति दिन तेज होती जा रही  है। जिसके लिए हमें आसान और कारगर विधि का प्रयोग जरूरी है।

उनका कहना है की हम योग को प्राथमिक चिकित्सा की श्रेणी में ला रहे है जब की फीजिओथेरेपी योग का ही शुद्ध रूप है। फीजिओथेरेपी में हम मरीज की मांशपेशियों की गतिविधि समझ उसका इलाज करते है। स्पोर्ट्स पर्सन, सीनियर सिटिज़न और बड़ी चोट का इलाज इस विधि द्वारा बहुत आसानी से किया जाता है।

उन्होंने कहा की समय के साथ साथ लोगो का रुझान फीजिओथेरेपी की तरफ थोड़ा बढ़ा है। हम अपने सेंटर्स पर दुनिया की सबसे उत्कृट मशीनों द्वारा इलाज कर रहे है।


विगत 8 सालों में हमने 55 ,000 से अधिक सफल इलाज किये हैं और भविष्य में फीजिओथेरेपी के प्रचार प्रसार पर भी काम करते रहेंगे।

वर्ल्ड कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ फिजिकल थेरेपी ने 8 सितम्बर को वर्ल्ड फिजिओथेरेपी डे घोषित किया है। जिससे लोगो में इसके प्रति जागरूकता बढे और वर्तमान समय की जीवन शैली के अनुरूप उन्हें बिना किसी दुष्प्रभाव के इलाज संभव हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed