फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनूठी पहल: गौरैया संरक्षण के साथ ही गरीब महिलाओं को रोजगार दे रहे 'धर-दंपती'

Mon, 06 Jun 2022 11:54 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 06 Jun 2022 11:54 AM IST
सार

मुहिम की विशेषता यह है कि एक तरफ गौरैया को आशियाना मिलता है तो वहीं आशियानों को आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के द्वारा बनवाया जाता है।

विज्ञापन
World Environment Day conservation of sparrows samvedna foundation
sparrow protection - फोटो : अमर उजाला

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण संरक्षण हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की गई। "होम्स 121" सोसायटी के नजदीक स्थित ग्रीन बेल्ट में 21 गौरैया (घरेलू पक्षी) के घोंसलों को चित्रांश शेखर धर और रेनू धर की 37वें वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर, संवेदना फाउंडेशंस (गौरैया संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध संस्था) के सहयोग से लगाया गया। इसके साथ-साथ पक्षियों के दाने पानी, प्याऊ और सकोरा की व्यवस्था भी की गई।


 

World Environment Day conservation of sparrows samvedna foundation
Sparrow protection - फोटो : अमर उजाला
गौरैया संरक्षण हेतु समर्पित संवेदना फाउंडेशंस का उद्देश्य है कि विलुप्ति के गर्त में जा रही गौरैया इन घोंसलों को अपना आशियाना बनाए। जिससे इनके अस्तित्व संकट को कुछ हद तक कम किया जा सके। 

 
World Environment Day conservation of sparrows samvedna foundation
Sparrow protection - फोटो : अमर उजाला
इस मुहिम की खास विशेषता यह है कि एक तरफ गौरैया को रहने के लिए आशियाना मिलता है तो दूसरी तरफ इन्हीं आशियानों को आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के द्वारा बनवाया जाता है, जिससे उनको रोजगार मिलने में मदद मिलती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Environment Day conservation of sparrows samvedna foundation
Sparrow protection - फोटो : अमर उजाला

मालूम हो कि दुनियाभर में हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को कई कार्यक्रमों के जरिए प्रकृति को संरक्षित रखने और इससे खिलवाड़ न करने के लिए जागरूक किया जाता है। इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों को पौधे लगाने, पेड़ों को संरक्षित करने, हरे पेड़ न काटने, नदियों को साफ रखने और प्रकृति से खिलवाड़ न करने जैसी चीजों के लिए जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
World Environment Day conservation of sparrows samvedna foundation
Sparrow protection - फोटो : अमर उजाला
पर्यावरण दो शब्दों परि और आवरण से मिलकर बना है। परि का अर्थ होता है हमारे आसपास या हमारे चारों ओर। आवरण का अर्थ होता है हम चारों और जिससे घिरे हैं। अर्थात पर्यावरण का अर्थ हमारे आस-पास के वातावरण से हैं। पर्यावरण पेड़-पौधों, वायु हमारे आस-पास की सभी चीजों से मिलकर बनता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed