फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आसमान से बरसी आग: दिल्ली में पांच साल में सबसे गर्म रहा शनिवार, आज के लिए यलो अलर्ट जारी

Sun, 05 Jun 2022 02:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 05 Jun 2022 02:49 AM IST
विज्ञापन
delhi weather saturday the hottest in five years in delhi yellow alert issued for Sunday
सूरज ने आसमान से आग बरसाई - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में बीते 24 घंटे में सूरज ने आसमान से आग बरसाई। दिनभर लू के थपेड़ों के साथ दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पारा 47 तक पहुंच गया। वहीं, शनिवार को दिन 43.9 डिग्री सेल्सियस के साथ बीते पांच सालों में सबसे गर्म रहा। इससे पहले 2017 में अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे में भी प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं।


 

delhi weather saturday the hottest in five years in delhi yellow alert issued for Sunday
सूरज ने आसमान से आग बरसाई - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने एक दिन पहले शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए विभिन्न इलाकों में लू चलने की संभावना जताई थी। इस कड़ी में सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे। दोपहर तक अधिकतम पारा चढ़कर सामान्य से तीन अधिक 43.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप निकलने के कारण गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। लू चलने की वजह से घरों से बाहर निकले लोग मुंह पर कपड़ा रखकर ढकते हुए नजर आए। हवा में नमी का स्तर 13 से 61 फीसदी तक दर्ज किया गया।
 

delhi weather saturday the hottest in five years in delhi yellow alert issued for Sunday
सूरज ने आसमान से आग बरसाई - फोटो : अमर उजाला

मुंगेशपुर में 47 पार हुआ पारा 
दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में पारा 47.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक रहा। इसके बाद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 46.9, पीतमपुरा में 46.5, नजफगढ़ में 46.2 व पालम में 44.6 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया। इन इलाकों में पारा अधिक होने की वजह से गंभीर स्तर की लू भी रिकॉर्ड की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather saturday the hottest in five years in delhi yellow alert issued for Sunday
सूरज ने आसमान से आग बरसाई - फोटो : अमर उजाला

रविवार को भी यलो अलर्ट, तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भी गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं दिए हैं। विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए अधिकतम पारा 43 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं रिकॉर्ड की जा सकती हैं। कुछ इलाकों में लू चलने की भी संभावना है। इसके अगले दिन भी गर्मी के तेवर तल्ख रहेंगे व पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पूरे सप्ताह में गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन
delhi weather saturday the hottest in five years in delhi yellow alert issued for Sunday
सूरज ने आसमान से आग बरसाई - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान- 43 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 29 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 7:17 बजे
सूर्योदय का समय: 5:23 बजे
-तेज धूप निकलने के साथ यलो अलर्ट जारी। 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं। हवा में नमी का स्तर रहेगा सामान्य।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed