{"_id":"642b69e95b3041c7ec0b23d5","slug":"world-class-cultural-center-to-be-built-in-vikaspuri-will-be-equipped-with-these-state-of-the-art-facilities-2023-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: विकासपुरी में बनेगा वर्ल्ड क्लास कल्चरल सेंटर, इन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: विकासपुरी में बनेगा वर्ल्ड क्लास कल्चरल सेंटर, इन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा
Tue, 04 Apr 2023 05:36 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 04 Apr 2023 05:36 AM IST
सार
दिल्ली के विकासपुरी में वर्ल्ड क्लास कल्चरल सेंटर बनेगा। शानदार ऑडिटोरियम, आर्ट गैलरी, लाइब्रेरी सहित तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। सोमवार को कला, संस्कृति व भाषा मंत्री आतिशी ने साहित्य कला परिषद के अधिकारियों के साथ इस सेंटर को लेकर बैठक की।
विज्ञापन
World Class Cultural Center
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कला-संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विकासपुरी में एक वर्ल्ड-क्लास कल्चरल सेंटर बनाया जाएगा। इसमें देशभर के कलाकारों के लिए शानदार ऑडिटोरियम, आर्ट गैलरी, लाइब्रेरी, कांफ्रेंस रूम, ट्रेनिंग हॉल, गेस्ट रूम सहित तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। सेंटर को 1.09 एकड़ क्षेत्रफल में बनाया जाएगा।
दिल्ली सरकार अपने साहित्य कला परिषद के लिए यह कल्चरल सेंटर बनाने जा रही है। सोमवार को कला, संस्कृति व भाषा मंत्री आतिशी ने साहित्य कला परिषद के अधिकारियों के साथ इस सेंटर को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार की इस परियोजना का उद्देश्य कलाकारों को मंच प्रदान करते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है।
ये कल्चरल सेंटर राजधानी में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। दिल्ली सरकार कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में यह अत्याधुनिक कल्चरल सेंटर बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन
कल्चरल सेंटर को विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे कि संगीत समारोह, नृत्य प्रदर्शन, थिएटर नाटकों, कला प्रदर्शनियों और कार्यशालाओं के लिए एक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यह सुविधा उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और देश भर के स्थापित कलाकारों को साथ लाने के लिए एक मंच प्रदान करेगी।

केंद्र की ये होंगी विशेषताएं
-260 सीट क्षमता का ऑडिटोरियम-मल्टीपर्पज हॉल
-कॉन्फ्रेंस रूम
-गेस्ट रूम
-एकेडमिक ऑफिस
-रिहर्सल और ट्रेनिंग हॉल
-आर्ट गैलरी
-लाइब्रेरी
-ग्रीन रूफ टेरेस
-कॉन्फ्रेंस रूम
-गेस्ट रूम
-एकेडमिक ऑफिस
-रिहर्सल और ट्रेनिंग हॉल
-आर्ट गैलरी
-लाइब्रेरी
-ग्रीन रूफ टेरेस