फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World Book Fair from Pragati Maidan on January 5

प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेला 5 जनवरी से, दिव्यांगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा

Thu, 20 Dec 2018 03:39 AM IST
vivek shukla अरुण कुमार, नई दिल्ली।
अरुण कुमार, नई दिल्ली। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Dec 2018 03:39 AM IST
विज्ञापन
World Book Fair from Pragati Maidan on January 5
पुस्तक मेला (फाइल)
प्रगति मैदान में 5 जनवरी से विश्व पुस्तक मेले का आगाज होगा। इस साल मेले की थीम ‘विशिष्ट आवश्यकता वाले पाठकों के लिए पुस्तकें’ होगी। इसमें दिव्यांगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा, जिसके चलते दृष्टि बाधित और श्रवण बाधित पाठकों के लिए ब्रेल ऑडियो पुस्तकें उपलब्ध होंगी। वहीं आम पाठक वर्ग के लिए भी पुस्तक मेला बहुत दिलचस्प रहेगा। मेेले में शारजाह सम्मानित अतिथि देश होगा।
विज्ञापन


आईटीपीओ के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पुस्तक मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मेले का आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा किया जा रहा है। इस बार विशिष्ठ पाठक वर्ग पर खासतौर पर फोकस किया जाएगा, जिसमें बाल पाठकों और दिव्यांग पाठकों को पुस्तक मेले का लाभ पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्था की जाएगी। मेला 13 जनवरी तक लगेगा।      
विज्ञापन

बाल मंडप देगा पठन संस्कृति को बढ़ावा
पुस्तक मेले में बाल पाठकों के लिए विशेष तौर पर बाल मंडप बनाया जाएगा। यहां बच्चों की पसंदीदा पुस्तकें उपलब्ध होंगी। बाल पाठकों में साहित्य और पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्किट्स, नाटक, नुक्कड़ नाट, कथा-वचन, संगीतमय प्रस्तुतियां और विशेषज्ञों द्वारा विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पाठकों से अनुभव साझा करेंगे लेखक

पुस्तक मेले में पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए दो ऑथर्स कॉर्नर होंगे। यहां पर भारतीय प्रकाशक, लेखक और पुस्तक प्रेमी की पैनल चर्चा, पुस्तक लोकार्पण तथा संवाद स्थापित होगा। मंच से जाने-माने लेखक पाठकों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही साहित्यिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देंगे।      

इन विषयों में उपलब्ध होंगी पुस्तकें
पुस्तक मेले में हिंदी भाषा, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं की पुस्तकें भी उपलब्ध होंगी। पुस्तक मेले में पाठकों के लिए साहित्य, विज्ञान, सामान्य ज्ञान, नैतिक शिक्षा, धार्मिक शिक्षा, विशिष्ट लेखकों की कृतियां, नावेल, इतिहास, कहानी संग्रह, कविता संग्रह और गद्य संग्रह समेत अन्य विषयों की पुस्तकें उपलब्ध होंगी।  
    
ई-बुक कॉर्नर भी होगा खास
ई-बुक के दीवानों के लिए भी मेले में ई-बुक कॉर्नर खास होगा। यहां पाठकों के लिए ई-बुक्स की व्यवस्था होगी। पाठक यहां पर ई-बुक्स को पढ़ सकेंगे, साथ ही अपने पसंदीदा पुस्तकों को खरीद भी सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed