फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   world blood donation day: amar ujala foundation organise camp donate your blood in noida sector 46

विश्व रक्तदाता दिवसः अमर उजाला फाउंडेशन व सेक्टर-46 आरडब्ल्यूए के सहयोग से लगा कैंप, करें रक्तदान

Thu, 14 Jun 2018 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 14 Jun 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
world blood donation day: amar ujala foundation organise camp donate your blood in noida sector 46

विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) पर बृहस्पतिवार को नोएडा सेक्टर-46 स्थित बारात घर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


यह शिविर अमर उजाला फाउंडेशन व सेक्टर-46 आरडब्ल्यूए के सहयोग से सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगाया जा रहा है। शिविर में जिला अस्पताल के डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम की देखरेख में रक्त एकत्र किया जाएगा।

सेक्टर-46 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष टीसी गौड़ व सेक्टर-62 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगने वाले शिविर में आसपास के सेक्टरों के लोगों के अलावा शहर के अन्य आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का भी सहयोग रहेगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, जो भी रक्त एकत्र किया जाएगा, वह जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले जरूरतमंद लोगों को निशुल्क मुहैया कराया जाता है। साथ ही डोनर को कार्ड दिया जाता है, यदि डोनर को रक्त की जरूरत पड़े, तो उसी कार्ड को दिखाकर लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती है। यह जरूरी है कि तीन माह तक रक्तदान न किया हो। रक्त लेने से पहले पूरी जांच भी की जाती है। साथ ही बाद में रक्तदाता की पूरी रिपोर्ट भी दी जाती है। इसके अलावा डोनर को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed