फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women will also be able to get paperless pink tickets from mobile app

महिलाएं भी मोबाइल एप से ले सकेंगी पेपरलेस पिंक टिकट 

Sun, 13 Sep 2020 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली                
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली                 Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Sep 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
Women will also be able to get paperless pink tickets from mobile app
डीटीसी बस में सफर करतीं महिलाएं - फोटो : ANI

कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए 14 सितंबर से डीटीसी बसों में मोबाइल के जरिये कांटेक्टलेस टिकटिंग की संभावनाएं तलाशने के लिए ट्रायल किया जाएगा। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इसके लिए एक टास्क फोर्स गठित की है ताकि यात्रियों की सुरक्षा के साथ साथ इसे लागू करने से संबंधित सभी पहलुओं पर गौर कर, जल्द अमली जामा पहनाया जा सके। 14 से 21 सितंबर के बीच हसनपुर और गाजीपुर डिपो से रूट नंबर-534 पर रवाना होने वाली 29 बसों में यह ट्रायल किया जाएगा। इनमें 25 नॉन एसी जबकि चार एसी बसें होंगी। 

विज्ञापन


मोबाइल एप के जरिये जारी किए जाने वाले कांटेक्टलेस टिकट महिलाएं भी इसी एप से ले सकेंगी। महिलाओं को बसों में पिंक टिकट पर मुफ्त सफर की सुविधा का लाभ भी एप से मिल सकेगा। इसके बस की सीटों पर क्यू आर कोड होंगे ताकि यात्री उसे स्कैन कर कांटेक्टलेस टिकट खरीद सकें। 
विज्ञापन


इससे न तो यात्रियों को न तो टिकट के लिए कंडक्टर के पास जाना होगा और न ही नकद लेन देन में संक्रमण का कोई खतरा रहेगा। परिवहन विभाग की ओर से ट्रायल के दौरान यात्रियों से मिलने वाले फीडबैक और व्यवस्था की निगरानी के लिए डीटीसी की चेकिंग टीमें भी ट्रायल के दौरान बसों में मौजूद पहुंचेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले क्लस्टर बसों में ट्रायल किया गया है, जिसमें 95 फीसदी से अधिक यात्रियों ने इसपर संतुष्टि जताते हुए कांटेक्टलेस टिकटिंग पर अपनी सहमति जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed