{"_id":"6b083f1ffbc5c5474908e44e","slug":"encroachments-will-also-be-removed-from-railway-station-road-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164887-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रेलवे स्टेशन रोड और चर्च मिशन रोड से भी हटेगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रेलवे स्टेशन रोड और चर्च मिशन रोड से भी हटेगा अतिक्रमण
विज्ञापन
निजी बसों के अवैध संचालन पर भी कार्रवाई की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चांदनी चौक और पुरानी दिल्ली के बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने के बाद अब इस अभियान का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने रेलवे स्टेशन रोड और चर्च मिशन रोड से भी अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया है। वहीं, चांदनी चौक के पार्षद सुमन कुमार गुप्ता इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विकास निगम की आगामी बैठक में रेलवे स्टेशन रोड और लाल किला रोड पर निजी अंतरराज्यीय बसों के अवैध संचालन को रोकने का मुद्दा उठाएंगे।
प्रवीन खंडेलवाल ने बृहस्पतिवार को निगम और पुलिस अधिकारियों के साथ रानी अवंतिकाबाई चौक से खारी बावली तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल मिठाई, नया बाजार और लाहौरी गेट का भी जायजा लिया। खंडेलवाल ने बताया कि 20 नवंबर को निगम की बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के समक्ष पुरानी दिल्ली की सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या रखी गई थी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 72 घंटे के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद निगम और पुलिस ने 48 घंटे का अभियान चलाकर पुल मिठाई और खारी बावली क्षेत्र से स्थायी कब्जे हटाए।
सांसद ने कहा कि अब रेलवे स्टेशन रोड और चर्च मिशन रोड पर भी ऐसी ही कार्रवाई की आवश्यकता है। सैकड़ों अवैध कब्जे हटने से यातायात व्यवस्था सुचारू हुई है और जेबतराशी व बैग छीनने जैसी घटनाओं पर भी अंकुश लगा है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने आश्वस्त किया कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अतिक्रमण मुक्त किए गए स्थानों पर दोबारा कब्जा न हो।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
विनोद डबास