महिला एसआई ने थानाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के महरौली थानाध्यक्ष रमन लांबा पर थाने में ही तैनाम महिला सब-इंस्पेक्टर (एसआई) ने बदसलूकी करने के साथ-साथ कई अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला एसआई ने इसकी शिकायत जिला डीसीपी प्रेमनाथ और महिला आयोग से लिखित में की है।
थाने में ही तैनात एक सिपाही ने भी महिला एसआई के साथ हुई बदसलूकी का विरोध किया है। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एसीपी (हैडक्वार्टर) मामले की जांच कर रहे हैं। थानाध्यक्ष के खिलाफ आरोप सही पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष रमन लांबा के व्यवहार से थाने में तैनात और भी पुलिसकर्मी काफी तंग हैं। आरोप है कि थानाध्यक्ष पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौच करते हैं। महरौली थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के मुताबिक महिला एसआई ने थानाध्यक्ष पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं।
कर्बला में ड्यूटी पर थे थानाध्यक्ष रमन लांबा
थानाध्यक्ष के खिलाफ महिला एसआई जिला पुलिस उपायुक्त प्रेमनाथ से उनके कार्यालय में जाकर मिली थी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस सूत्रों का कहना है कि दो दिन पहले थानाध्यक्ष रमन लांबा की कर्बला में ड्यूटी पर थे।
थानाध्यक्ष ने महिला एसआई से एक रिपोर्ट के बारे में फोन से पूछा था। दरअसल, दुष्कर्म के एक मामले में पीड़ित को मुआवजे के लिए एसडीएम को रिपोर्ट जानी थी। रिपोर्ट महिला एसआई को देनी थी। रिपोर्ट काफी लेट हो गई थी और समय से एसडीएम केपास नहीं पहुंची थी।
थानाध्यक्ष ने उसकी रिपोर्ट के बारे में महिला एसआई से पूछा था। इसी बात पर थानाध्यक्ष रमन लांबा और महिला एसआई के बीच कहासुनी हो गई। वहीं थानाध्यक्ष का कहना है कि उन्होंने महिला एसआई से रिपोर्ट के बारे में पूछा था इस बात पर महिला एसआई भड़क गईं थी। फिलहाल थानाध्यक्ष केखिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।