{"_id":"5d8d495f8ebc3e013a3e4113","slug":"women-commission-notice-to-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस को महिला आयोग का नोटिस, स्वाति मालीवाल को घमकी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस को महिला आयोग का नोटिस, स्वाति मालीवाल को घमकी का मामला
Fri, 27 Sep 2019 04:57 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 27 Sep 2019 04:57 AM IST
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष व उनके पति को मिल रही जान से मारने की धमकी की शिकायत पर भी पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। ऐसे में आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है। साथ ही अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
आयोग के अनुसार स्वाति मालीवाल और उनके परिवार को कुछ ऐसे लोगों से धमकी भरे फोन आए जो स्पा चलाते थे। इस मामले में अध्यक्ष ने 20 सितंबर को दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी। साथ ही धमकी भरे कॉल की पूरी ऑडियो क्लिप प्रदान की गई थी।
विज्ञापन
मालीवाल ने मांग की थी कि धमकी देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। आयोग के अनुसार बुधवार को आयोग के कार्यालय में दिल्ली पुलिस का फोन आया, जिसमें अध्यक्ष को सुरक्षा प्रदान करने की पेशकश की गई। आयोग की अध्यक्ष ने इस पेशकश को ठुकरा दिया।
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को भेजे नोटिस में धमकी देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी का कारण भी पूछा है। मालीवाल का कहना है कि जब दिल्ली पुलिस महिला आयोग द्वारा की गई शिकायत पर जल्द कार्रवाई नहीं कर सकती तो फिर सामान्य लड़की खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगी। उन्होंने इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।