फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women celebrate BJP's victory in Uttarakhand

उत्तराखंड में भाजपा की जीत का जश्न महिलाओं ने यूं मनाया, दिल्ली में दिखाई उत्तराखंड की संस्कृति

Mon, 13 Mar 2017 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Mar 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
Women celebrate BJP's victory in Uttarakhand
up election 2017 - फोटो : अमर उजाला
भाजपा का परचम लहराते हुए पार्टी की जीत का जश्न मनाने में महिलाएं भी कमतर नहीं रहीं। इस एतिहासिक जीत के लिए बाकायतदा उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को राजधानी में यूं दिखाया। 
विज्ञापन


उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा का परचम लहराने के बाद दिल्ली में रहने वाले लोगों और पार्टी में उत्तराखंडवासी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न अपने ही अंदाज में भाजपा मुख्यालय पर मनाया। 
विज्ञापन


भाजपा महिला कार्यकर्ता उत्तराखंड के परिधान में आई जो उत्तराखंड व गढ़वाल की संस्कृति का धोतक है, पहनकर वहीं के वाद्ययंत्र पर अपनी संस्कृति में नृत्य किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिलाओं ने केसरिया रंग की साड़ी पर केसरिया विशेष ओढ़नी पहनी

Women celebrate BJP's victory in Uttarakhand
up election 2017 - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने केसरिया रंग की साड़ी पर केसरिया विशेष ओढ़नी जो उत्तरखंड में ही पहनी जाती है, पहनी और साथ में गढ़वाल संस्कृति दर्शाती नाक में नथ भी पहनी। इस विशेष परिधान में महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत की खुशियां मनाईं। 


उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने होली व दिवाली एक साथ मनाई। 

अशोक रोड स्थित पार्टी मुख्यालय के अंदर एवं बाहर भाजपाइयों ने एक-दूसरे गुलाल लगाकर होली खेली और पटाखेबाजी की। इसके अलावा बैंड बाजे, ढोल और नगाड़े के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया।

भाजपा मुख्यालय में सुबह साढ़े आठ से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं के आने का दौर शुरू हो गया

Women celebrate BJP's victory in Uttarakhand
up election 2017 - फोटो : अमर उजाला
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझान आने के साथ ही अशोक रोड स्थित भाजपा मुख्यालय में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं के आने का दौर शुरू हो गया।

सुबह लगभग साढ़े नौ बजे मतगणना आगे बढ़ने के साथ-साथ भाजपाइयों की भीड़ भी बढ़ने लगी। कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विस चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत का रुझान मिलने सेे काफी खुश थे।

दरअसल भाजपा ने उत्तर प्रदेश विस चुनाव को प्रतिष्ठा से जोड़ रखा था। पुलिस ने भीड़ के मद्देनजर होटल ली मेरीडियन व जंतर मंतर चौराहे से बैरिकेड्स लगाकर मुख्यालय जाने वाले रास्तों को डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed