फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women at the scene Nandgram Power Station

महिलाओं ने नंदग्राम पावर स्टेशन पर किया हंगामा

Sat, 12 Jul 2014 01:12 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 12 Jul 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
Women at the scene Nandgram Power Station

भयंकर गर्मी में बिजली न मिलने से परेशान महिलाओं ने शुक्रवार दोपहर नंदग्राम पावर स्टेशन पर जोरदार हंगामा किया। महिलाओं का गुस्सा देखकर कारपोरेशन अफसर और कर्मचारी भाग गए। 24 घंटे से बिजली न मिलने से क्षेत्र में हाहाकार मचा था।

विज्ञापन


नंदग्राम पावर स्टेशन क्षेत्र में दो दिन से बिजली सप्लाई की स्थिति बिगड़ी हुई थी। भयंकर गर्मी में लोगों को बिजली नहीं मिल रही थी। 10-12 घंटे की कटौती के साथ ही लो वोल्टेज और ट्रिपिंग का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


इसके साथ ही बृहस्पतिवार से क्षेत्र में बिजली गायब रही। 24 घंटे बिजली न मिलने से क्षेत्र में हाहाकार मच गया। लोगों को गर्मी में पानी भी नहीं मिला। इससे लोगों का आक्रोश भड़क उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज महिलाओं ने नंदग्राम पावर स्टेशन पर धावा बोल दिया। महिलाओं का गुस्सा भांपकर पावर कारपोरेशन केकर्मचारी और अधिकारी भाग गए।

चार दिन में मिली तीन घंटे बिजली, फूटा गुस्सा
विजयनगर की संदीप गार्डन कालोनी में चार दिन से सप्लाई नहीं है। ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते यहां के लोगों को सप्लाई नहीं मिल रही थी। बृहस्पतिवार शाम यहां ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन तीन घंटे के बाद खराब हो गया।

इससे गुस्साए लोगों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। अंबेडकर रोड पर किराना मंडी चौराहे का ट्रांसफार्मरशुक्रवार शाम खराब होने से 200 घरों की बिजली गुल हो गई।


लोनी में ट्रांसफार्मर के लिए किया प्रदर्शन
फुंका ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को लेकर राजनगर कालोनी के लोगों ने बिजली घर पर प्रदर्शन किया। इसके बाद शाम को नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया।

दोपहर राजनगर कालोनी के दर्जनों लोग कांग्रेस नेता शिवसिंह रावत के नेतृत्व में बलराम नगर बिजली घर पहुंचे। इस दौरान कुंवरपाल, सोहनपाल, लक्ष्मण, रेखा, सुमन, रामवती, सीमा, नीलम आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed