Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women and Child Development Department was taken from Atishi and given to Kailash Gehlot

Delhi: दिल्ली सरकार के मंत्रीमंडल में एक बार फिर फेरबदल, आतिशी को मिला कानून विभाग का प्रभार

Fri, 08 Dec 2023 09:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 08 Dec 2023 09:18 PM IST
सार

आतिशी से महिला एवं बाल विकास विभाग लेकर कैलाश गहलोत को दिया गया है। वहीं, कैलाश गहलौत से कानून विभाग का प्रभार लेकर आतिशी को सौंपा गया। 

विज्ञापन
Women and Child Development Department was taken from Atishi and given to Kailash Gehlot
मंत्री आतिशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानून एवं न्याय विभाग से जुड़ी फाइलों को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश के एक दिन बाद शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने विभागों में बड़ा फेरबदल किया। दिल्ली सरकार की सिफारिश पर यह विभाग कैलाश गहलोत से लेकर आतिशी को सौंप दिया गया है। वहीं, आतिशी से महिला एवं बाल विकास विभाग लेकर कैलाश गहलोत को दिया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के अधिकारियों का कहना है कि शहर में न्यायिक बुनियादी ढांचे और प्रशासन के मुद्दे कई माह तक मंत्री के पास लंबित रहे। इसे लेकर हुए विवाद के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने एलजी कार्यालय को पत्र लिखकर आतिशी को कानून मंत्रालय का प्रभार सौंपने की सिफारिश की। दिल्ली सरकार की इस सिफारिश को एलजी ने मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


इससे पहले अक्तूबर में उन्हें जल विभाग का प्रभार सौंपा गया था। जून में आतिशी को राजस्व, योजना और वित्त विभागों का प्रभार दिया गया था। ये विभाग पहले कैलाश गहलोत के पास ही थे। नए बदलाव के बाद कैलाश गहलोत के पास परिवहन, गृह, प्रशासनिक सुधार विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ही बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि कानून मंत्री की देरी के कारण एलजी ने अदालतों, न्यायिक बुनियादी ढांचे, शीघ्र न्याय वितरण और प्रशासन प्रणाली से संबंधित फाइलें वापस ले ली थी। उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है उन्होंने कहा कि कानून मंत्री के पास छह महीने तक लंबित फाइलों को तीन दिन के भीतर अवलोकन और विचार के लिए उन्हें सौंपें। उपराज्यपाल सचिवालय को प्रमुख सचिव (कानून और न्याय) की एक रिपोर्ट से सूचित किया गया कि 18 फाइलें लंबित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed