फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women alleged on Shelter Home Put salt and chilli powder in private organs

शेल्टर होम पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, निजी अंगों में डालते थे नमक और मिर्च पाउडर

Wed, 30 Jan 2019 05:05 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 30 Jan 2019 05:05 AM IST
विज्ञापन
Women alleged on Shelter Home Put salt and chilli powder in private organs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

दिल्ली के छावला स्थित एक शेल्टर होम में महिला ने छेड़छाड़ और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला आयोग के दखल के बाद इस संबंध में छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला भी दर्ज कर लिया गया है। शेल्टर होम में रहने वाली 50 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि उससे पुरुष कर्मचारियों के सामने कपड़े उतरवाने के लिए कहा जाता था।

विज्ञापन


इसके अलावा उसके निजी अंगों पर कर्मचारी नमक और मिर्च भी डालते थे। यहां तक उस पर गर्म पानी भी डाला जाता था। पुलिस महिला के आरोपों की छानबीन कर रही है। दिल्ली महिला आयोग के अनुसार 23 जनवरी को छावला स्थित एक शेल्टर होम में आयोग की टीम ने दौरा किया था।
विज्ञापन


यहां 50 वर्षीय एक महिला ने मुलाकात के बाद शेल्टर होम के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए। महिला से बातचीत के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। इधर, जांच के दौरान महिला आयोग को पता चला कि शेल्टर होम में जरूरत से ज्यादा महिलाओं को रखा गया है। इसके अलावा महिलाओं ने कर्मचारियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। महिला आयोग ने शेल्टर होम की मान्यता रद्द करने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed