फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman suffering from corona virus travel from the country first semi high speed train

देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन से कोरोना वायरस से ग्रसित महिला आगरा गई थी

Sun, 15 Mar 2020 11:13 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 15 Mar 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Woman suffering from corona virus travel from the country first semi high speed train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस से ग्रसित महिला बंगलूरू से दिल्ली आई थी। दिल्ली से महिला देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान से आगरा गई थी। इस मामले में रेलवे ने एहतियात बरतते हुए जिस कोच में महिला यात्रा की थी उस कोच को गतिमान ट्रेन से हटा दिया गया है। महिला गतिमान यात्री C-8 कोच में सवार थी। इस कोच में कुल 77 यात्री सवार थे। जिस कोच में वायरस से ग्रसित महिला यात्रा कर रही थी उस ट्रेन में 15 रेलवे के भी स्टाफ थे।
विज्ञापन


रेलवे ने एहतियात बरतते हुए यात्रिओ के निवास् स्थान के पते  के आधार संबंधित जिला प्रशासन को सभी यात्रियों का एड्रेस सौंप दिया  है ताकि उन पर निगरानी रखी जा सके। यात्रियों के मोबाइल नंबर को भी जिला प्रशासन को दिया गया है। ताकि कोरेन्टइन मे रखा जा सके।  रेलवे अपने कर्मचारियों को भी जांच के दायरे में रखा है। 14 दिनों तक यात्री और रेलवे स्टाफ को निगरानी में रखा जाएगा। गतिमान ट्रेन पिछले दिनों निजामुद्दीन से आगरा के लिए रवाना हुई थी। इसी  ट्रेन में महिला यात्रा कर रही थी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मियों का घेरा तोड़ कर महिला बंगलूरू से दिल्ली पहुचीं और ट्रेन से आगर गई थी। उस कोच को पूरी तरीके से सैनिटाइज किया जा रहा है। अब यह कोच कुछ दिनों के बाद ही आम यात्रियों के लिए देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन में लगाई जाएगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है वायरस की शिकार महिला के वजह से एहतियात के तौर पर कोच को हटाया गया है उस कोच में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों पर ध्यान देने का निर्देश दिया गया। उन्हें जांच के दायरे में रखा गया है। ताकि यह वायरस आम लोगों तक नहीं फैल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed