फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman stole packet of gold earrings from jewelery shop in Bulandshahr

बुलंदशहर: महिला ने ज्वेलरी शॉप से चोरी किया सोने के कुंडल का पैकेट, लाखों रुपये बताई जा रही कीमत

Sun, 29 Dec 2024 06:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 29 Dec 2024 06:20 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले में सोने के कुंडल का पैकेट चोरी करने का मामला सामने आया है। महिला ने दुकान से पैकेट चोरी कर लिया। पीड़ित व्यापारी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Woman stole packet of gold earrings from jewelery shop in Bulandshahr
महिला चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर के पुख्ता बाजर स्थित सर्राफा व्यापारी उमेश चंद सोनी की दुकान से अज्ञात शातिर महिला चोर ने सोने के कुंडलों का एक पैकेट चोरी कर लिया, जिसमें करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने के कुंडल थे। मामले की जानकारी पीड़ित को आरोपी महिला के जाने के बाद आभूषण के डिब्बे का वजन करने पर हुई। पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी आरोपी महिला को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन


https://videocdn.amarujala.com/embed-vod/1TrSS5Z

 

पीड़ित उमेश चंद सोनी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गत बृहस्पतिवार की दोपहर को लगभग ढाई बजे उनकी दुकान पर एक अज्ञात महिला आभूषण खरीदने के लिए आई थी। इसी दौरान महिला ने सर्राफा व्यापारी को अन्य सामान दिखाने की बात कहकर कुंडलों से भरा एक पैकेट चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि पैकेट में 8-9 जोड़ी कुंडल थे, जिनका वजन 45-50 ग्राम था। घटना की जानकारी दुकानदार को तब हुई जब उनके बड़े बेटे ने आकर सामान को चेक किया और कुंडलों से भरे डिब्बे का वजन किया। 

विज्ञापन

 

वजन कम होने पर उन्हें अपने साथ हुई चोरी के बारे में पता चला, जिसके बाद उन्होंने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में अज्ञात महिला सोने के कुंडलों से भरी दो थैलियों को अपने हाथ में छिपाती हुई नजर आ रही है। इस दौरान आरोपी महिला ने दुकानदार को एक थैली वापस कर दी और दूसरी थैली को अपनी हथेली और फोन के बीच में छिपा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली पुलिस को मामले में तहरीर देकर आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साथ ही सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करा दी है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की शिनाख्त करने में जुट गई है। हालांकि, अभी तक उसका कोई सुराग पुलिस को नहीं लग सका है।

 

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदातें

महिला चोरों ने पूर्व में भी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह से आभूषण चोरी की वारदातों का अंजाम दिया है। नगर क्षेत्र में ही करीब दो वर्ष पूर्व एक महिला ने सराफा कारोबारी की दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात चोरी किए थे। जबकि, करीब एक वर्ष पूर्व खुर्जा स्थित सराफा बाजार में एक दुकान पर दो महिलाओं ने पहले ग्राहक बनकर आभूषण देखे। इसके बाद एक अंगूठी, दो पायजेब चोरी कर ली थी। हालांकि, पुलिस पूर्व में ही इन दोनों ही मामलों का राजफाश कर चुकी है।

क्षेत्राधिकारी अनूपशहर गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित दुकानदार की तहरीर के आधार पर अज्ञात महिला चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed