फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic block extended at Kashi station; operation of six trains affected.

Delhi NCR News: काशी स्टेशन पर ट्रैफिक ब्लॉक बढ़ा, छह ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
10 अक्तूबर तक रहेगा असर, दो ट्रेनें रद्द और चार का संचालन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक सीमित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। काशी रेलवे स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण के लिए फाउंडेशन का काम चलने के कारण ट्रैफिक ब्लॉक की अवधि बढ़ा दी गई है। इसके चलते 10 अक्तूबर तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि चार ट्रेनों का संचालन पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन तक सीमित रहेगा। कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
रेलवे के अनुसार, पहले निर्माण कार्य के कारण ट्रेनों में बदलाव की अवधि छह जून से 13 सितंबर तक निर्धारित थी। अब इसे बढ़ाकर 10 अक्तूबर तक कर दिया गया है। पटना जंक्शन से वाराणसी जाने वाली ट्रेन संख्या 63233 अब वाराणसी के बजाय डीडीयू जंक्शन तक जाएगी। वहीं, वाराणसी से पटना जंक्शन जाने वाली ट्रेन संख्या 63226 डीडीयू जंक्शन से ही रवाना होगी।
विज्ञापन

आरा-बनारस ट्रेन संख्या 63229 और बनारस-आरा ट्रेन संख्या 63230 को रद्द कर दिया गया है। शक्तिनगर-वाराणसी ट्रेन संख्या 13344 और सिंगरौली-वाराणसी ट्रेन संख्या 13346 का अंतिम स्टेशन भी बदलकर डीडीयू जंक्शन कर दिया गया है। दोनों ट्रेनें एनसीआर मार्ग से चलेंगी। इसी तरह वाराणसी-शक्तिनगर ट्रेन संख्या 13343 और वाराणसी-सिंगरौली ट्रेन संख्या 13345 का संचालन भी डीडीयू जंक्शन तक सीमित रहेगा। ये दोनों ट्रेनें भी एनसीआर मार्ग से संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed