{"_id":"584e8f414f1c1ba06f64996a","slug":"woman-standing-in-atm-queue-starts-crying-aloud-as-her-balance-deducted-but-not-get-cash-in-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी हाथ में आई नहीं और अकाउंट से निकल गए 2000, फूट-फूटकर रोई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी हाथ में आई नहीं और अकाउंट से निकल गए 2000, फूट-फूटकर रोई महिला
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
रोती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम से नकदी निकालने गई एक महिला को नोट तो मिले नहीं लेकिन उसे अपने खाते से 2000 रुपये गंवाना पड़ा। इस बात की जानकारी होने पर महिला खूब फूट फूटकर रोई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने उसे सांत्वना देने की कोशिश की लेकिन महिला का रोना बंद नहीं हुआ। मामला जवाहर कॉलोनी में गुरूद्वारा रोड स्थित आईडीबीआई बैंक एटीएम का है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डिस्पोजल के पास में रहने वाली महिला लता देवी सोमवार दोपहर गुरूद्वारा रोड स्थित आईडीबीआई बैंक एटीएम से पैसे निकालने आई थी। उसका एक्सिस बैंक का एटीएम कार्ड था।
विज्ञापन
लता के मुताबिक खाते में 8000 रुपये थे। दोपहर 1:33 बजे उसने एटीएम का प्रयोग कर नकदी निकालने की कोशिश की। नकदी तो नहीं मिली लेकिन उसके अकाउंट से 2000 रुपये निकालने का मैसेज मोबाइल पर आ गया।
मैसेज आते ही महिला फूट फूटकर रोने लगी। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने महिला को समझाकर अपने बैंक से शिकायत करने का सुझाव दिया लेकिन उसका रोना बंद नहीं हुआ। वह काफी देरतक रोकर वापस घर लौट गई।