फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman sexually assaulted made obscene video blackmail her made forcefully drink poison

महिला की अश्लील वीडियो बनाकर करते रहे दुष्कर्म, विरोध करने पर पिलाया जहर

Tue, 22 Sep 2020 06:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 22 Sep 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
woman sexually assaulted made obscene video blackmail her made forcefully drink poison
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock

महिला की अश्लील वीडियो बनाकर एक युवक कई माह तक उससे दुष्कर्म करता रहा। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने तमंचे के बल पर उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया। इस कार्य में उसके एक मित्र ने भी साथ दिया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से करीब डेढ़ वर्ष पहले गांव के ही युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था। इस दौरान उसके साथी थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
विज्ञापन


वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। बदनामी के डर से उसने यह बात परिजनों को नहीं बताई। महिला लगातार उत्पीड़न का विरोध कर रही थी। महिला का आरोप है विरोध के चलते कुछ दिन पहले आरोपी युवक ने तमंचे के बल पर जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की हालत बिगड़ता देखकर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद महिला की जान बच सकी। होश में आने पर महिला ने आपबीती बताई। इस संबंध में दोनों पक्षों की मौजूदगी में गांव में पंचायत भी हुई थी। लेकिन, इसके बाद भी आरोपी महिला को जबरन उठाकर ले जाने की धमकी दे रहे हैं।

दूसरे आरोपी ने उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी है। इसके चलते तीन सितंबर को पीड़िता व उसके पति ने संबंधित पुलिस चौकी में शिकायत की। लेकिन, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। ऐसे में मामले की शिकायत एसपी से की गई।


एसपी संजीव सुमन के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed