फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman saree stuck in train gate at Palam metro station delhi

Delhi Metro: पालम मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने से पहले ही बंद हो गया गेट, साड़ी फंसने से महिला गिरी

Fri, 22 Dec 2023 09:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 22 Dec 2023 09:52 PM IST
सार

महिला यात्री मजेंटा लाइन के पालम मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ रही थी, लेकिन चढ़ने से पहले ही ट्रेन का गेट बंद हो गया। इस बीच महिला ट्रेन से बाहर रह गई, लेकिन उसकी साड़ी दरवाजे में फंस गई और ट्रेन चल पड़ी। 
 

विज्ञापन
Woman saree stuck in train gate at Palam metro station delhi
दिल्ली मेट्रो - फोटो : istock

विस्तार

मेट्रो की रेड लाइन के इंद्रलोक स्टेशन पर ट्रेन के गेट में साड़ी फंसने के कारण हुई महिला की मौत के मामले की अभी जांच पूरी भी नहीं हो पाई है। वहीं, गुरुवार को इसी तरह का पालम स्टेशन पर एक और हादसा हुआ। हालांकि महिला को ज्यादा चोट नहीं आई।

विज्ञापन


डीएमआरसी के सूत्रों के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे की है। महिला यात्री मजेंटा लाइन के पालम मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ रही थी, लेकिन चढ़ने से पहले ही ट्रेन का गेट बंद हो गया। इस बीच महिला ट्रेन से बाहर रह गई, लेकिन उसकी साड़ी दरवाजे में फंस गई और ट्रेन चल पड़ी। स्टेशन पर स्क्रीन डोर लगे होने के कारण वह ट्रेन के साथ घिसट नहीं पाई, इसलिए ज्यादा चोट नहीं आई। 
विज्ञापन


इस बीच कोच के अंदर से किसी यात्री द्वारा इमरजेंसी बटन दबाए जाने से ट्रेन रुक गई। मजेंटा लाइन और पिंक लाइन पर चालक रहित मेट्रो का परिचालन होता है। इस वजह से इन दोनों कॉरिडोर के स्टेशनों पर स्क्रीन डोर लगे हैं। फिलहाल इस मामले में डीएमआरसी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed