{"_id":"5d27c7f474016ac31499196b53e7426f","slug":"woman-raped-by-husband-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज नहीं दिया तो पति ने किया कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज नहीं दिया तो पति ने किया कुकर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 12 Nov 2015 05:14 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के सेक्टर 31 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीडन और पति पर कुकर्म का आरोप लगाते हुए महिला थाने में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक उसका विवाह 30 अगस्त 2014 को पश्चिम विहार, दिल्ली में रहने वाले युवक से हुआ था। उसका आरोप है कि विवाह के बाद से ही सास, ससुर, ताऊ ससुर, मौसी सास और ननद दहेज की मांग कर उसके साथ अभद्रता करते।
विज्ञापन
एसएचओ महिला थाना ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पति से शिकायत करती तो वह भी ससुरालियों का साथ देते हुए उसके साथ मारपीट करता। यहां तक कि उसे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने पर मजबूर किया।
विज्ञापन