फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   woman protest on road, want cbi investigation in akhlaq murder case

सड़कों पर महिलाएं, इकलाख हत्याकांड की सीबीआई जांच पर अड़े ग्रामीण

Thu, 31 Mar 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 31 Mar 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
woman protest on road, want cbi investigation in akhlaq murder case
बिसाहड़ा में प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

बिसाहड़ा गांव में हुए इकलाख हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग पर अड़े ग्रामीणों का विरोध जारी है। बुधवार को सड़कों पर उतरी गांव की महिलाओं ने धरना दिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


दूसरे दिन भी गांव में स्कूल नहीं खोलने दिए गए। हालात को देखते हुए कई थानों की फोर्स गांव पहुंची, लेकिन स्कूलों के गेट पर लगे ताले नहीं खुलवाए जा सके। काफी मशक्कत के बाद महिलाओं को समझाबुझाकर वापस भेजा गया।
विज्ञापन


बिसाहड़ा गांव के लोग सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं। इसके लिए 10 अप्रैल को होने वाली साठा चौरासी महापंचायत का एलान पुलिस प्रशासन में बेचैनी बढ़ा रहा है। न्याय नहीं मिलने तक ग्रामीण कोई भी सरकारी लाभ नहीं लेना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने स्कूल के गेटों पर मंगलवार को ताला लगा दिया था

woman protest on road, want cbi investigation in akhlaq murder case
दादरी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

इसके चलते ही गांव के प्राइमरी स्कूल और इंटर कालेज के गेटों पर मंगलवार को ताला लगा दिया था। ताला खुलवाने के लिए मंगलवार से ही पुलिस और प्रशासन जुटा हुआ है। मंगलवार देर रात जारचा थाने में स्कूलों पर ताला लगाने वाले अज्ञात लोगों और महिलाओं को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, बुधवार सुबह बिसाहड़ा गांव की महिलाएं मेन रोड पर पहुंची। महिलाओं ने रिपोर्ट दर्ज होने के खिलाफ हंगामा करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सूचना पर जारचा, बिसरख, दादरी समेत आसपास के थानों से बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। महिला दारोगा और सिपाहियों को भी बुलाया गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद महिलाओं को शांत कर वापस भेजा।

पुलिस ने किया इंटर कॉलेज खुलने का दावा

woman protest on road, want cbi investigation in akhlaq murder case
दादरी में नहीं मनी होली - फोटो : अमर उजाला

पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि गांव का राणा संग्राम सिंह इंटर कॉलेज बुधवार को खुला है। कॉलेज कर्मी भी आए हैं। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर कोई शांति व्यवस्था को भंग करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

10 अप्रैल को बिसाहड़ा गांव में होने वाली साठा चौरासी महापंचायत को लेकर बुधवार को गोपनीय रूप से 12 गांवों में टीमों ने जनसंपर्क किया। गांव खटाना, मुठयानी, रसूलपुर, शाहपुर, ऊंचा अमीरपुर समेत गांवों में लोगों से मिलकर अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया गया।

साठा चौरासी महापंचायत की आयोजन समिति के पदाधिकारियों के नाम गोपनीय रखे गए हैं। जनसंपर्क करने वालों को सामने नहीं लाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्त गांववासी ही आयोजक हैं। पंचायत की अनुमति के लिए भी सभी ग्रामीणों की ओर से पत्र दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed